1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Race 3: आज रिलीज हो रही है सलमान खान की फिल्म, क्या बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

Race 3: आज रिलीज हो रही है सलमान खान की फिल्म, क्या बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

 Published : Jun 15, 2018 09:09 am IST,  Updated : Jun 15, 2018 09:09 am IST

सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म 'रेस 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में दबंग खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नाडिज, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह वर्ष 2008 में आई फिल्म 'रेस' की तीसरी सीरीज है।

Race 3- India TV Hindi
Race 3

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म 'रेस 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में दबंग खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नाडिज, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह वर्ष 2008 में आई फिल्म 'रेस' की तीसरी सीरीज है। फिल्मकार रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि फिल्म के डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जा रहा है। वहीं फिल्म के गाने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान 'रेस' फ्रेंचाइजी में पहली बार काम कर रहे हैं। उनसे पहले सैफ अली खान इस किरदार को निभाते आए है। जबकि इसे बॉबी देओल की कमबैक फिल्म माना जा रहा है। ईद के मौके पर रिलीज हो रही यह फिल्म सलमान खान के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत कर रही है। इसे देशभर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह 30 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन