1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस्टर एक्स' ने 14 करोड़ का किया आकडा पार

मिस्टर एक्स' ने 14 करोड़ का किया आकडा पार

 Written By: IANS
 Published : Apr 21, 2015 06:41 am IST,  Updated : Apr 21, 2015 06:42 am IST

नई दिल्ली,  विज्ञान के रहस्य रोमांच वाली इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'मिस्टर एक्स' भले आलोचकों का ध्यान नहीं खींच सकी, पर बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती सप्ताहांत में फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई कर

मिस्टर एक्स' ने कमाए 14...- India TV Hindi
मिस्टर एक्स' ने कमाए 14 करोड़ रुपए

नई दिल्ली,  विज्ञान के रहस्य रोमांच वाली इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'मिस्टर एक्स' भले आलोचकों का ध्यान नहीं खींच सकी, पर बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती सप्ताहांत में फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह एक गायब होने की क्षमता वाले व्यक्ति की कहानी है।

विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित तथा विक्रम भट्ट निर्देशित इस फिल्म में इमरान ने गायब होने की क्षमता वाले व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेता है।

फिल्म में इमरान के अलावा अमायरा दस्तूर और अरुणोदय सिंह भी मुख्य किरदारों में हैं।

निर्माता कंपनी के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को रीलीज के साथ ही 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शनिवार को फिल्म की कमाई 4.39 करोड़ रुपये रही। रविवार को फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपये कमाए और पहले सप्ताहांत पर फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

फिल्म निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जिसमें विपणन एवं वितरण का खर्च भी शामिल है।

विशेष फिल्म्स के अनुसार, फिल्म को सैटेलाइट एवं संगीत अधिकारों के लिए पहले ही 27 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन