1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जापुर द मूवी' देखकर दर्शक हुए गदगद, X यूजर्स ने एक्शन-डायलॉग्स की जमकर की तारीफ, कुछ ने बताई कमियां

'मिर्जापुर द मूवी' देखकर दर्शक हुए गदगद, X यूजर्स ने एक्शन-डायलॉग्स की जमकर की तारीफ, कुछ ने बताई कमियां

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 04, 2026 12:50 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 12:52 pm IST

'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और X पर शुरुआती रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं। फैंस ने फिल्म के एक्शन, डायलॉग्स और रवि किशन की एंट्री की तारीफ की। हालांकि, कुछ लोगों को फिल्म का कुछ हिस्सा थोड़ा खिंचा हुआ लगा।

Mirzapur The Movie - India TV Hindi
मिर्जापुर द मूवी Image Source : INSTAGRAM/@PANKAJTRIPATHI

'मिर्जापुर द मूवी' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ था। जैसे ही फिल्म दर्शकों के लिए रिलीज हुई, X पर इसके शुरुआती रिव्यू भी सामने आने लगे। दर्शक इसके एक्शन, डायलॉग्स, बैकग्राउंड स्कोर और हर किरदार के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की मुख्य कास्ट में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा हैं। साथ ही जितेंद्र कुमार और रवि किशन का भी फिल्म में भौकाल देखने को मिला। फैंस के बीच दिव्येंदु की 'मुन्ना भैया' के रूप में वापसी सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। वहीं 'बबुआ यादव' के किरदार में रवि किशन की एंट्री ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है।

मिर्जापुर द मूवी X रिव्यू

एक दर्शक ने फिल्म को मनोरंजक बताया और खास तौर पर पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की तारीफ की। X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दर्शक ने लिखा, 'मिर्जापुर द मूवी मनोरंजन के मामले में कहीं भी पीछे नहीं रहती और साथ ही कहा कि बब्बूआ यादव के तौर पर रवि किशन की एंट्री कहानी में जान डाल देती है।'

Mirzapur The Movie
Image Source : X/@LUXELIONESS_मिर्जापुर द मूवी X रिव्यू

दूसरे X यूजर ने फिल्म को 4.5 स्टार दिए और कहा कि यह सीरीज का कोई लंबा एपिसोड नहीं, बल्कि एक असली थिएटर वाला अनुभव है। लोगों ने फिल्म की कहानी, जबरदस्त एक्शन, एक्टिंग और क्लाइमैक्स की तारीफ की।

एक और दर्शक ने भी फिल्म को 4.5 स्टार दिए और कहा कि वेब सीरीज के मुकाबले बड़े पर्दे वाला वर्जन ज्यादा दमदार लगा। लोगों ने दिव्येंदु की स्क्रीन प्रेजेंस, कॉमिक टाइमिंग और अंदाज की खास तौर पर तारीफ की। साथ ही अली फजल, रवि किशन, पंकज त्रिपाठी और रसिका दुगल को भी सराहा।

एक यूजर ने मिर्जापुर द मूवी के इंटरवल के बारे में बात करते हुए, लिखा, '#Mirzapurthemovie इंटरवल: दूसरे हाफ के लिए बेहतरीन माहौल बनाया गया है और 'लॉर्ड' रवि किशन को कास्ट करके उन्होंने कमाल का काम किया है। @ravikishann'

Mirzapur The Movie
Image Source : X/@_THEVK_मिर्जापुर द मूवी X रिव्यू

एक और दर्शक ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू X पर शेयर किया और लिखा, '#MirzapurTheMovie जबरदस्त भौकाल के साथ देसी मास सिनेमा की वापसी करा रही है।'

मिर्जापुर द मूवी को लेकर दर्शकों की बंटी राय

हर दर्शक को फिल्म पसंद नहीं आई, जहां कुछ दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की तो वहीं कुछ ने इसकी कमियां भी गिनाईं। एक X यूजर ने फिल्म को दो स्टार दिए और इसे शोर-शराबे वाली और दोहराव वाली अडैप्टेशन कहकर इसकी आलोचना की। पंकज त्रिपाठी और अली फजल के अभिनय की भी आलोचना हुई। दर्शक को लगा कि कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच का तनाव इसमें गायब था।

X पर अपना रिव्यू देते हुए, एक यूजर ने बताया कि उसे फिल्म में क्या अच्छा नहीं लगा और लिखा, '#Mirzapur एक क्राइम थ्रिलर के तौर पर बहुत धीमी है और अपनी धीमी रफ्तार और पुराने पड़ चुके टकरावों की वजह से काफी बोर करती है। फिर भी इसके फैंस के लिए यह ठीक-ठाक है।'

'मिर्जापुर द मूवी' किस बारे में है?

यह वेब सीरीज की कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाती, बल्कि 'मिर्जापुर द मूवी' दर्शकों को फ़्रैंचाइजी की टाइमलाइन में पीछे ले जाती है और इसकी कहानी पहले सीजन के छठे और सातवें एपिसोड के बीच की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म मिर्जापुर की गद्दी के लिए हो रही लड़ाई को दिखाता है और उन जाने-पहचाने किरदारों को एक साथ लाती है, जिनकी राहें सीरीज में पहले ही अलग-अलग दिशाओं में मुड़ चुकी थीं। जैसे-जैसे पुरानी दुश्मनी फिर से सामने आती है और सत्ता के नए समीकरण बनते हैं।

ये भी पढ़ें - 'मिर्जापुर: द मूवी' से रवि किशन और सुशांत सिंह का नया पोस्टर रिलीज, सोनल चौहान और मोहित मलिक का भी दिखा स्वैग

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन