1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI स​चिव ने क्या कहा, क्यों लिया सचिन तेंदुलकर का नाम

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI स​चिव ने क्या कहा, क्यों लिया सचिन तेंदुलकर का नाम

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 04, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 03:58 pm IST

वैभव सूर्यवंशी और बाकी भारतीय प्लेयर्स पर बीसीसीआई की पैनी नजर है। ये बात सचिव देवजीत सैकिया ने कही है। वैभव अभी दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं और आने वाले वक्त में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

भारतीय टीम के नए और स्टार खिलाड़ी बन चुके वैभव सूर्यवंशी अब ​बीसीसीआई के रडार पर हैं। वो जो कुछ भी क​र रहे हैं, उस पर नजर रखी जा रही है। ना केवल वैभव, बल्कि बाकी खिलाड़ी भी कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, उस पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। इस बात का खुलासा हुआ है। सभी प्लेयर्स के भविष्य में रखते हुए प्लान तैयार किया जा रहा है। इस बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सचि​न तेंदुलकर के नाम का भी जिक्र किया। 

बीसीसीआई की मीटिंग के बाद सचिव ने बताई पूरी बात

दरअसल गुरुवार को बीसीसीआई की एक बड़ी अहम बैठक हुई थी। इसमें कई विषयों पर मंथन और चर्चा हुई। मीटिंग के बाद जब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया बाहर आए तो उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उनसे वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक प्रश्न पूछा गया। इस पर बीसीसीआई सचिव ने कहा कि वे चाहते हैं कि वैभव और बाकी सभी खिलाड़ी भारत के लिए उसी तरह से खेलते रहें, जैसे सचिन तेंदुलकर और बाकी प्लेयर्स ने किया। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई वैभव को काफी गंभीरता से लेते हैं। उनके इंटरनेशनल करियर और हर कदम पर पैनी नजर रखी जा रही है। बीसीसीआई सभी चीजों को काफी ध्यान से देख रहा है। 

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी इस वक्त दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वे ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं, जिसकी कप्तानी ईशान किशन के पास है। उनकी टीम अब दलीप ट्रॉफी के फाइनल में चली गई है। फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होने जा रही है। इसके लिए भी वैभव को स्क्वाड में चुना गया है। दलीप ट्रॉफी का फाइनल 10 सितंबर तक चलेगा, उसके बाद 13 से अफगानिस्तान सीरीज का पहला मैच है। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि फाइनल मैच चेन्नई में होगा, वहीं अफगानिस्तान सीरीज का पहला मैच दिल्ली में खेला जाएगा। ऐसे में क्या वैभव फाइनल मैच खेल पाएंगे कि नहीं, ये देखना होगा।

वैभव के अलावा ईशान किशन और तिलक वर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस

मजे की बात ये है कि वैभव ही नहीं, ईशान किशन जो कि ईस्ट जोन के कप्तान हैं और साउथ जोन जिसके कप्तान तिलक वर्मा हैं, वे भी अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा होंगे। ऐसे में अगर खेलेंगे तो सभी खिलाड़ी खेलेंगे और नहीं तो फिर कोई नहीं जाएगा। पता चला है कि 10 सितंबर तक सभी प्लेयर्स को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। इस बीच जो दो मैच वैभव ने दलीप ट्रॉफी में खेले हैं, उसमें उन्होंने एक अर्धशतक लगाने का काम किया है। आने वाले वक्त में वैभव के पास कई मैच हैं, देखना होगा कि उसमें वे कैसा खेल दिखाते हैं। 

यह भी पढ़ें 

टी20 सीरीज से पहले अचानक स्क्वाड में बदलाव, श्रीलंका के 2 खिलाड़ी बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच कितने बजे होगा शुरू, नोट कीजिए मैच की तारीख

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल