1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच कितने बजे होगा शुरू, नोट कीजिए मैच की तारीख

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच कितने बजे होगा शुरू, नोट कीजिए मैच की तारीख

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 04, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 12:22 pm IST

महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। अब इसमें कुछ ही वक्त बाकी है। भारत ने अपने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं, वहीं पाकिस्तान ने भी एक मैच अपने नाम किया है।

smriti mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : GETTY

एशिया कप 2026 में अब भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले की तारीख करीब​ आ रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है, अब उसकी कोशिश होगी कि पाकिस्तान को पीटकर अंक तालिका में नंबर वन की कुर्सी बरकरार रखी जाए। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि मैच कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए, ताकि कहीं आपको मैच छूट ना जाए।

भारतीय महिला टीम ने पहले थाईलैंड को हराया फिर हांगकांग चाइना को भी पीटा

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने सामने होने वाली हैं। भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एशिया कप में पहले थाईलैंड को 94 रन से हराया और उसके बाद हांगकांग चाइना को 137 रनों के बड़े अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की। इस तरह चार अंक लेकर टीम इंडिया अंक तालिका में पहले नंबर पर है और सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की करने वाली पहली टीम भी बन गई है। 

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को शाम आठ बजे से शुरू होगा

इस बीच पाकिस्तान ने भी अपना पहला मैच जीत लिया है और उसके पास केवल दो ही अंक इस वक्त हैं। अब दूसरा मैच उसका भारत के खिलाफ होगा। ये मुकाबला 5 सितंबर यानी शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। मैच भारतीय समय अनुसार शाम को आठ बजे शुरू होगा, उससे आधे घंटे पहले यानी करीब साढ़े सात बजे टॉस होगा। अगर मैच पूरा चला तो करीब 11 से साढ़े 11 बजे तक चल सकता है। वैसे तो पाकिस्तानी टीम कमजोर नहीं आती है, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि मुकाबला काफी रोचक होगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तानी), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सदफ शमास, गुल फिरोजा, इमान फातिमा, आयशा जफर, मुनीबा अली (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नशरा संधू, सादिया इकबाल, तुबा हसन, वहीदा अख्तर, शवाल जुल्फिकार, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, उम्म-ए-हानी, इमान नसीर। 

यह भी पढ़ें 

दसुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक रचा कीर्तिमान, सीपीएल में ध्वस्त किया कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड

अजीत अगरकर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, रोहित शर्मा को मिल गया अभयदान!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल