1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी, टीम ने चेज किया 358 रन का टारगेट

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी, टीम ने चेज किया 358 रन का टारगेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 17, 2026 07:31 am IST,  Updated : Oct 17, 2026 07:41 am IST

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए गुजरात के खिलाफ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में उनकी टीम को एक बड़ी जीत मिली।

Rahul Dravid- India TV Hindi
राहुल द्रविड़ Image Source : GETTY

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे 17 साल के अन्वय द्रविड़ इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे वीनू मांकड़ ट्रॉफी में वे कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं। गुजरात के खिलाफ एक मैच में उन्होंने सिर्फ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत कर्नाटक ने गुजरात के 358 रनों के बड़े लक्ष्य को 5 विकेट बाकी रहते ही आसानी से हासिल कर लिया। 17 वर्षीय अन्वय ने अपनी आक्रामक और जिम्मेदार बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

समीर भंडारी और यश पंजवानी के बीच हुई 217 रन की साझेदारी

यह मैच बहुत ही रोमांचक था, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर चौके-छक्के लगाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही और मैच के सातवें ओवर में ही 19 रन पर उनका पहला विकेट गिर गया। इसके बाद शौर्य पंचोली और वेद पटेल ने मिलकर 66 रन जोड़े और पारी को संभाला। लेकिन कर्नाटक के गेंदबाजों ने दबाव बनाकर 100 रन के अंदर ही गुजरात के तीन विकेट गिरा दिए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कुश पटेल और समीर भंडारी ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। 31वें ओवर में कुश के आउट होने के बाद, समीर भंडारी और यश पंजवानी ने पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 217 रनों की बहुत बड़ी साझेदारी की। इस शानदार साझेदारी के दम पर गुजरात ने तय ओवरों में 357 रनों का बहुत बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। समीर और यश की इस बेहतरीन खेल ने मैच को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया था।

अन्वय और ध्रुव कृष्ण ने मिलकर की 204 रन की पार्टनरशिप

कर्नाटक की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उनकी शुरुआत भी उतनी अच्छी नहीं रही। रोहित रेड्डी और नीतीश आर्य ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े, लेकिन छठे ओवर में नीतीश आउट हो गए। इसके बाद रोहित और ध्रुव कृष्ण ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े, मगर 12वें ओवर में रोहित भी आउट होकर वापस लौट गए। शुरुआत में झटके लगने के बाद कप्तान अन्वय द्रविड़ ने मैदान पर मोर्चा संभाला और ध्रुव कृष्ण के साथ मिलकर मैच का रुख ही बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 204 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने कर्नाटक की जीत पक्की कर दी।

ध्रुव कृष्ण के 38वें ओवर में आउट होने के बाद, कप्तान अन्वय ने अनिकेत रेड्डी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। अन्वय 44वें ओवर में अन्वय 151 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद अनिकेत रेड्डी और तेजस रेड्डी ने बचे हुए रन बनाकर कर्नाटक को पांच विकेट से यादगार जीत दिला दी। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में भी अन्वय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 41 गेंदों पर 85 रनों की तेज पारी खेली थी। उस मैच में रोहित रेड्डी, नीतीश आर्य और ध्रुव कृष्ण के साथ मिलकर कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 418 रनों का बहुत बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के दौरे को लेकर लिया बड़ा फैसला, अपने खर्चे पर लेकर जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज

डेब्यू स्टार निकी ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर रचा इतिहास, तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।