1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मड्डी' टीजर को मिले 15 मिलियन व्यूज

'मड्डी' टीजर को मिले 15 मिलियन व्यूज

 Published : Mar 09, 2021 03:50 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 07:11 pm IST

मड्डी तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है। डॉ. प्रगाभल ने फ़िल्म का निर्देशन किया और युवान, रिधान कृष्णा ने फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं है।

'Muddy' teaser gets 15 million views 'मड्डी' टीजर को मिले 15 मिलियन व्यूज- India TV Hindi
'मड्डी' टीजर को मिले 15 मिलियन व्यूज Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: मड्डी एक नया प्रयास है जिसने देश का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म का टीज़र काफी प्रभावशाली दिख रहा है और हर तरफ ट्रेंड करता रहा। टीजर ने सभी भाषाओं में 15 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया। टीज़र के रिलीज़ होने के बाद फिल्म को भारी चर्चा मिली और निर्माताओं को थिएट्रीकल और गैर-थिएट्रीकल अधिकारों के लिए कई फैंसी प्रस्ताव मिले। मड्डी कीचड़ रेसिंग पर बनी देश की पहली फिल्म है और इसे देश के पहले कभी नहीं देखे गये असली स्थानों में असली मड रेसर के साथ एक भव्य नोट पर फिल्माया गया है।

तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' की रिलीज का ऐलान, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बताई डेट

मड्डी तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है। डॉ. प्रगाभल ने फ़िल्म का निर्देशन किया और युवान, रिधान कृष्णा ने फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं है। 

Oye Hoye Hoye: धनश्री वर्मा और जस्सी गिल के नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान, 12 मार्च को किया जाएगा रिलीज

प्रेमा कृष्णदास ने पीके 7 क्रिएशन्स बैनर के तले फिल्म को निर्मित किया है। तकनीशियनों की एक मजबूत टीम ने इस बड़े बजट के मड रेसिंग एन्टरटेनर के लिए काम किया। मड्डी के निर्माता फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा बहुत जल्द करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन