1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mulk Trailer Out: क्या 'मुल्क' के लिए अपना प्यार साबित कर पाएंगे मुस्लिम बने ऋषि कपूर?

Mulk Trailer Out: क्या 'मुल्क' के लिए अपना प्यार साबित कर पाएंगे मुस्लिम बने ऋषि कपूर?

 Published : Jul 09, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 05:08 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्म ‘मुल्क’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि उनपर देशद्रोही होने का आरोप लग रहा है

Mulk Trailer Out- India TV Hindi
Mulk Trailer Out

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्म ‘मुल्क’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि उनपर देशद्रोही होने का आरोप लग रहा है। वहीं तापसी पन्नू उनकी तरफ से केस लड़ रही हैं, और उनकी मदद करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ आशुतोष राणा हैं जो ऋषि कपूर को आतंकवादी साबित करने में लगे हुए हैं। फिल्म में रजत कपूर और प्राची शाह भी हैं। सभी का लुक और अभिनय काफी इंस्ट्रेस्टिंग और इम्प्रेसिव लग रहा है।

ट्रेलर की शुरुआत में बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ट्रेलर में जो दिखाई दे रहा है उससे यह लग रहा है कि यह फिल्म एक ऐसे शख्स पर है जिसपर देशद्रोही और आतंकवादी होने का आरोप लगाकर पाकिस्तान भेजे जाने को कहा जा रहा है। लोगों के आरोपों से वो शख्स किस तरह लड़ता है यही आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर...

फिल्म की शूटिंग लखनऊ और बनारस में हुई है। फिल्म से जब ऋषि कपूर का लुक सामने आया तभी से लोगों में इस फिल्म के लिए जिज्ञासा बढ़ गई थी। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन