1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्यन खान के वकीलों को है आर्डर की कॉपी का इंतजार, जमानत के लिए खटखटाएंगे हाईकोर्ट का दरवाजा

आर्यन खान के वकीलों को है आर्डर की कॉपी का इंतजार, जमानत के लिए खटखटाएंगे हाईकोर्ट का दरवाजा

 Published : Oct 20, 2021 03:29 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 03:35 pm IST

मुंबई सेशंस कोर्ट से आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उनके वकील अब हाईकोर्ट का रुख करने वाले हैं।

Aryan Khan- India TV Hindi
आर्यन खान के वकीलों को है आर्डर की कॉपी का इंतजार, जमानत के लिए खटखटाएंगे हाईकोर्ट का दरवाजा Image Source : INSTAGRAM/ARYAN KHAN

मुंबई ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को आज सेशंस कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। जमानत याचिका पर 5 सुनवाईयों में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सेशंस कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए आर्यन खान को राहत नहीं दी है और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। आर्यन खान को फिलहाल आर्थर रोड जेल में ही रहना होगा, आर्यन के अलावा मुनमुन धनेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका भी खारिज हो गई है। आर्यन खान के वकीलों का कहना है कि उन्हें कोर्ट के आर्डर की कॉपी का इंतजार है। अगर आज ऑर्डर की कॉपी वकीलों को मिल जाती है तो वे कल ही हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। 

जानें इस केस से जुड़ी सभी बड़ी बातें

आर्यन खान को नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की टीम ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन बेलार्ड पियर के ग्रीन गेट से क्रूज कार्डिला पर तब पकड़ा था जब वो मुंबई से गोवा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहे थे। 2 अक्टूबर को देर रात तक पूछताछ, पंचनामा, रिपोर्ट बनाने के बाद एनसीबी ने आर्यन और अन्य 7 को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया और मुंबई की चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट यानि किला कोर्ट में पेश किया जहां आर्यन को 4 अक्टूबर तक कि एनसीबी हिरासत मिली।

पांच सुनवाई और 17 दिन.. आर्यन के वकीलों की दलीलें काम नहीं आईं, जानें NCB ने खेला कौन सा दांव

4 अक्टूबर को दोबारा आर्यन को किला कोर्ट में पेश किया गया जहां आर्यन और अन्य को 7 अक्टूबर तक कि एनसीबी हिरासत में कोर्ट ने भेजा। 7 अक्टूबर को आर्यन तीसरी बार कोर्ट में पेश हुए जहां उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी यानी कि जेल कस्टडी में भेजा गया।

आर्यन खान 1 दिन यानी कि 8 अक्टूबर की दोपहर तक एनसीबी के दफ्तर के सेफ हाउस में कैद रहे। 8 अक्टूबर को आर्यन को एनसीबी ने मेडिकल करवाकर आर्थर रोड जेल में शिफ्ट किया।

Mumbai Drugs Case : आर्यन खान के घर से आया 4500 रुपये का मनी ऑर्डर

8 से 13 अक्टूबर तक आर्यन खान आर्थर रोड जेल की क्वारंटीन बैरक में रहें। 13 अक्टूबर को आर्यन खान की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कॉमन जेल बैरक में शिफ्ट किया गया। 13 तारीख को अदालत बैठी मगर समय की कमी की वजह से दोनों पक्षों की जिरह पूरी नहीं हो पाई और अगले दिन 14 अक्टूबर को अदालत में फिर से सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की जिरह पूरी तरह सुनी मगर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। 15 से लेकर 19 अक्टूबर तक अदालत में छुट्टी थी, इसलिए 5 दिन बाद ही अदालत बैठ पाई। 

आज फैसला आने से पहले एनसीबी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आर्यन खान के जो व्हाट्सअप चैट कोर्ट में सबमिट किए गये, उस चैट में एक नवोदित अभिनेत्री से जुड़ा ड्रग्स चैट भी है। अभिनेत्री कौन है इसका खुलासा NCB अधिकारियों ने नहीं किया लेकिन इसकी पुष्टि जरूर की है। उनका कहना है सारे चैट कोर्ट में सबमिट किये गए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन