1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mumbai Drugs Case: समीर वानखेड़े के बचाव में आईं उनकी पत्नी क्रांति वानखेड़े, दिया बड़ा बयान

Mumbai Drugs Case: समीर वानखेड़े के बचाव में आईं उनकी पत्नी क्रांति वानखेड़े, दिया बड़ा बयान

 Published : Oct 25, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Oct 26, 2021 02:42 pm IST

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के धर्म के ऊपर आरोप लगाया है कि वह मुसलमान हैं। इस बारे में समीर की पत्नी क्रांति वानखेड़े ने जानिए क्या कहा?

Sameer Wankhede, Kranti Wankhede- India TV Hindi
Mumbai Drugs Case: समीर वानखेड़े के बचाव में आई उनकी पत्नी क्रांति वानखेड़े, दिया बड़ा बयान Image Source : INSTAGRAM/KRANTI WANKHEDE

मुंबई ड्रग्स केस की जांच को लीड कर रहे एनसीबी के जोलन डायरेक्टर समीर वानखेड़े के धर्म को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने निशाना साधा था। नवाब ने समीर के धर्म को लेकर एक डॉक्यूमेंट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि समीर मुसलमान हैं। इसे लेकर राजनीति गहराने लगी है। इंडिया टीवी ने अपने खास कार्यक्रम 'कुरुक्षेत्र' में समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति वानखेड़े से बातचीत की है। 

केस के सिलसिले में उठे विवाद को लेकर क्रांति वानखेड़े से पूछा गया कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने एक डॉक्यूमेंट जारी कर समीर वानखेड़े के बारे में ये बताया कि उनका धर्म इस्लाम है? इसे लेकर आपका क्या कहना है? 

समीर वानखेड़े के धर्म को लेकर पत्नी क्रांति वानखेड़े ने कहा, "मैं यहां उनके काम को लेकर कुछ भी नहीं कहूंगी। मगर धर्म की बात को लेकर मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि समीर के पिता हिंदू थे हालांकि, उनकी मां एक मुस्लिम थीं, जो फिलहाल गुजर चुकी हैं। इस बारे में मैंने और समीर ने भी ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी थी। इसके अलावा मैं भी हिंदू हूं। ये जरूर है कि मैं उनकी दूसरी पत्नी हूं। उनकी पहली शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी उनकी दूसरी शादी हिंदू मैरिज एक के तहत हुई है।"  

क्रांति वानखेडे़ ने कहा कि समीर वानखेड़े का साल 2016 में ही तलाक हो गया था और 2017 में उनकी शादी हुई थी। इसके अलावा वह इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहती हैं।

समीर वानखेड़े के काम को लेकर उनकी तारीफ करते हुए क्रांति ने कहा, "जितना मैं समीर को जानती हूं वह बिल्कुल सच्चे आदमी हैं, अपने उसूलों के पक्के हैं। न सिर्फ मैं बल्कि जितने लोग समीर को जानते हैं उनकी भी समीर को लेकर यही राय होगी। समीर की इंटीग्रिटी और कैरेक्टर के बारे में कभी किसी को डाउट नहीं हुआ है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी देखें तो उनके काम पर भी कोई किसी भी तरह के सवाल नहीं उठा सकता। समीर को देशभक्ति का जज्बा है। उन्हें काम करने दिया जाए न कि उनके ऊपर निगेटिव कमेंट करें।"

मंत्री द्वारा आरोप लगाए जाने के सवाल पर क्रांति ने कहा, "मैं इस बारे में उनसे कुछ बोलती नहीं हूं। उनके काम से मैं बिल्कुल परे रहती हूं। मैं किसी के बारे में बुरा नहीं सोचती हूं। आखिर में जो सच होगा वही सामने आएगा। जो भी हमारे बारे में बुरे कमेंट्स लिखते हैं मैं यही कहना चाहती हूं कि आप सबका भला हो। एक देश को बेहतर देखना चाहते हैं तो आप सभी इसमें सपोर्ट कीजिए। वह (समीर) एक नेक काम है उन्हें अपना काम करने दें।" 

समीर वानखेड़े के रिश्वत लेने के सवाल पर क्रांति ने कहा, "यदि पैसे खाने की बात होती तो आज हमारे पास कितने रुपये होते! गाड़ियों की लाइन लगी होती, बड़े बंगले होते मगर ऐसा कुछ नहीं है। हमारे बैंक अकाउंट देख लीजिए। हमारे पास जो भी है हमने मेहनत से कमाया है।" 

यहां देखें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन