1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई में हो रहा है विराट और अनुष्का का रिसेप्शन, देखिए तस्वीरें

मुंबई में हो रहा है विराट और अनुष्का का रिसेप्शन, देखिए तस्वीरें

 Published : Dec 26, 2017 05:59 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 09:16 pm IST

मुंबई के ‘द सेंट रेगिस’ होटल की बात करे तो यह 3,906 स्क्वायर मीटर में बना है। इस होटल का टावर भारत के सबसे ऊंचे टावर्स में से एक है।

virat anushka - India TV Hindi
virat anushka

नई दिल्ली: इटली में विराट अनुष्का ने 11 दिसंबर को रॉयल वेडिंग की। विरुष्का की इस वेडिंग में कुछ खास की लोग शामिल हुए थे। आज विराट और अनुष्का ने मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंडियन क्रिकेट की पूरी टीम को रिसेप्शन दिया है। यह रिसेप्शन मुंबई के ‘द सेंट रेगिस’ होटल में हो रहा है। यह होटल मुंबई के लोवर परेल इलाके में है।

विराट और अनुष्का के रिसेप्शन की पहली तस्वीर देखिए। दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

मुंबई के ‘द सेंट रेगिस’ होटल की बात करे तो यह 3,906 स्क्वायर मीटर में बना है। इस होटल का टावर भारत के सबसे ऊंचे टावर्स में से एक है। इस लग्जरी होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं। इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। इस होटल के ज्यादातर कमरों से भारत से सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का 26 फ्लोर वाला ‘एंटीलिया’ घर भी दिखता है।

इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज एनक्लेव में विराट के फैमिली मेंबर्स के लिए रिसेप्शन हुआ था। इस रिसेप्शन में क्रिकेट से जुड़े लोग तो शामिल हुए ही थे साथ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

रिसेप्शन के ठीक बाद विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जाएंगी। विराट-अनुष्का नया साल साउथ अफ्रीका में ही मनाएंगे।

वहां से लौटकर  अनुष्का आनंद एल रॉय की फिल्म में शाहरुख और कटरीना के साथ नजर आएंगी। फरवरी में अनुष्का वरुण धवन के साथ ‘सुई धागा’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके साथ ही अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘परी’ का प्रमोशन करेंगी। अनुष्का की यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन