इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'मर्डर 2' में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने मशहूर स्टैडअप कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ के साथ सात फेरे लिए। सुलगना और बिस्वा की शादी 9 दिसंबर को हुई, जिसकी जानकारी सुलगना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को अब दी है।
तस्वीरों में सुलगना बिस्वा के संग मंडप में बैठी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- 'हम लोगों ने फाइनली शादी कर ली है।' सुलगना के अलावा बिस्वा ने भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए बिस्वा ने लिखा- 'बिस्वा ने आदमी से शादी कर ली है।'
शादी के मौके पर सुलगना सुर्ख गुलाबी रंग का लहंगा पहनी हुई हैं। साथ ही हैवी ज्लैवरी उनके लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं बिस्वा क्रीम कलर की शेरवानी के साथ गोल्डन टच लिए हुए पगड़ी पहने हैं।

'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को 5 साल पूरे, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया याद
शादी के बाद इन दोनों ने रिसेप्शन भी दिया। शादी की तस्वीर के साथ बिस्वा ने रिसेप्शन की तस्वीर भी शेयर की है। रिसेप्शन में सुलगना नई नवेली दुल्हन की तरह लाल रंग की साड़ी पहनी हैं तो वहीं बिस्वा नीले रंग का कोट पैंट पहने हुए हैं।
सुलगना 'मर्डर 2' के अलावा 'रेड' और 'इश्क वाला लव' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सुलगना कई टीवी सीरियल्स भी कर चुकी हैं। इन टीवी सीरियल्स में 'अंबर धारा', 'दो सहेलियां किस्मत की कठपुतलियां' शामिल हैं।