1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: मौलवियों के फतवे पर 16 साल की नाहिद का जवाब, कहा मैं तो ताउम्र गाती रहूंगी

VIDEO: मौलवियों के फतवे पर 16 साल की नाहिद का जवाब, कहा मैं तो ताउम्र गाती रहूंगी

 Published : Mar 15, 2017 02:01 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 05:32 pm IST

'इंडियन आइडल जुनियर' में 2 साल पहले उपविजेता का खिताब हासिल करने वाली नाहिद आफरीन तो आप सभी को याद होगी। नाहिद ने अपने खूबसूरत आवाज का जादू देशभर में फैलाया है। लेकिन अब इस 16 साल की बच्ची के खिलाफ कुछ इस्लामी मौलवियों ने 'फतवा' जारी कर दिया है।

nahid afrin- India TV Hindi
nahid afrin

गुवाहाटी: सोनी चैनल के सिंगिग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल जुनियर' में 2 साल पहले उपविजेता का खिताब हासिल करने वाली नाहिद आफरीन तो आप सभी को याद होगी। नाहिद ने अपने खूबसूरत आवाज का जादू देशभर में फैलाया है। लेकिन अब इस 16 साल की बच्ची के खिलाफ कुछ इस्लामी मौलवियों ने 'फतवा' जारी कर दिया है। नाहिद का कहना है कि वह इससे नहीं डरतीं और ताउम्र गाती रहेंगी तथा कार्यक्रम पेश करती रहेंगी। मुस्लिम संगठनों के 42 मौलवियों ने नाहिद के खिलाफ फतवा जारी करते हुए उन्हें मंच पर प्रस्तुति देने से मना किया है। उनका कहना है कि किसी भी लड़की का मंच पर प्रस्तुति देना 'शरिया कानूनों' के खिलाफ है।

नाहिद ने इस बारे में मीडिया से कहा, "फतवे के बारे में सुनकर मैं पूरी तरह टूट गई थी। लेकिन मैं गाना नहीं छोड़ूंगी। मुझे अपने समर्थन में असम के लोगों और विभिन्न संगठनों के सैकड़ों फोन कॉल और संदेश मिले हैं।" सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'अकीरा' से बॉलीवुड में गायन शुरू करने वाली नाहिद ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुझसे बात की और मुझे न डरने को कहा। उन्होंने 25 मार्च को उदाली में होने जा रहे मेरे कार्यक्रम के दौरान मुझे सुरक्षा देने का आश्वासन भी दिया है।"

नाहिद ने कहा, "मैं एक गायिका हूं और संगीत मेरी जिंदगी है। अल्लाह ने मुझे इस आवाज से बख्शा है और अगर मुझे गाने नहीं दिया गया तो मैं मर जाऊंगी।" असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "कलाकारों की आजादी लोकतंत्र का सार है। नाहिद से बात की और कलाकारों को सुरक्षा देने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।"

इस बीच, असम के कई संगठन और कई लोग नाहिद के समर्थन में और उन्हें जारी किए गए फतवे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि असम के लोग गायिका को सुरक्षा प्रदान करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन