1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए प्रियंका चोपड़ा को नहीं है प्यार की तलाश

...तो इसलिए प्रियंका चोपड़ा को नहीं है प्यार की तलाश

 Published : Mar 15, 2017 11:05 am IST,  Updated : Mar 15, 2017 11:05 am IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। प्रियंका ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। प्रियंका का कहना है कि...

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। प्रियंका ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। प्रियंका का कहना है कि उनका जीवन खुशियों से भरा हुआ है और वह किसी के प्यार की तलाश में नहीं हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा कि उनका मानना है कि जीवन में प्यार स्वाभाविकता से आता है।

प्रियंका ने कहा, "मैं प्यार की तलाश में नहीं हूं। मैं इसमें भरोसा नहीं करती। मेरे जीवन में अब तक तमाम निर्बाध क्षणों से सजा हुआ है, इसलिए मेरा मानना है कि जब चीजें अच्छी हैं तो उसमें पेंच क्यों किया जाए?" यहां तक कि प्रियंका खुद को खूबसूरत भी नहीं मानतीं। किशोरावस्था में उनकी मां ने उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रवेश कराया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

प्रियंका ने बॉलीवुड में करियर बनाने के बाद अमेरिका का रुख किया, जहां उन्होंने ‘क्वांटिको’ से खूब सराहना हासिल की। भारत में स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर इसका प्रसारण होता है। वह फिल्हाल 'बेवॉच' के रीमेक के लिए तैयार हैं।

'बाजीराव मस्तानी' की अभिनेत्री को बच्चे काफी पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मुझे बच्चों से बहुत प्यार है। मैं बड़ों की तुलना मैं उनका साथ अधिक पसंद करती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन