1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नम्रता शिरोडकर ने शेयर की आखिरी फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्युडिस के सेट से तस्वीर , ऐश्वर्या राय और अनुपम खेर भी आए नजऱ़

नम्रता शिरोडकर ने शेयर की आखिरी फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्युडिस के सेट से तस्वीर , ऐश्वर्या राय और अनुपम खेर भी आए नजऱ़

 Published : Jul 09, 2020 07:35 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 07:35 pm IST

नम्रता शिरोडकर ने अपनी आखिरी फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्युडिस के शूट के आखिरी दिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में ऐश्वर्या राय और अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं।

NAMRATA SHIRODKAR- India TV Hindi
नम्रता शिरोडकर Image Source : INSTAGRAM/NAMRATASHIRODKAR

नम्रता शिरोडकर ने अपनी आखिरी फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्युडिस की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर आखिरी दिन के शूट की है। नम्रता 2005 में महेश बाबू से शादी के बंधन में बंध गई थीं। शादी से पहले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्युडिस का आखिरी शूट लंदन में हुआ था। इस फिल्म को गुरिंदर चड्ढा ने डायरेक्ट किया था। शेयर की तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं।

नम्रता ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-   यह स्पेशल है। मेरी आखिरी फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्युडिस के सेट पर आखिरी दिन। फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी और  मेरे लिए एक फेस खत्म हुआ था। शादी करने के लिए घर जा रही थी। 3 लंबे महीने लंदन में इस शानदार कास्ट और क्रू के साथ। हर एक पल इस फिल्म का एंजॉय किया। इसका साथ बहुत सारी यादें जुड़ी हैं।

नम्रता शिरोडकर ने 1998 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने हीरो हिंदुस्तानी और मेरे दो अनमोल रत्न में काम किया था। इसके अलावा सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म जब प्यार किसी से होता है में कैमियो किया था। इसके अलावा नम्रता कच्चे धागे, वास्तव, दिल विल प्यार व्यार जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं।

नम्रता महेश बाबू से तेलगु फिल्म वमसी के दौरान मिली थी। दोनों ने फिल्म के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिय था। 5 साल डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन