Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 20 साल के नसीरुद्दीन शाह ने की थी खुद से 15 साल बड़ी लड़की से शादी

जब 20 साल के नसीरुद्दीन शाह ने की थी खुद से 15 साल बड़ी लड़की से शादी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 20, 2017 12:37 pm IST, Updated : Jul 20, 2017 12:37 pm IST

नसीरुद्दीन शाह अपने अब तक के फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है। संजीदा और बहुमुखी प्रतिभा के धनी नसीरुद्दीन आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं।

naseer- India TV Hindi
naseer

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने अब तक के फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है। संजीदा और बहुमुखी प्रतिभा के धनी नसीरुद्दीन आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1980 में की थी। आज दुनियाभर के लोग उनकी अदाकारी के मुरीद हैं। वह भारत रत्न, पद्म श्री और पद्म भूषण से नवाजे जा चुके हैं। नसीर अपनी निजी जिंदगी को लेकर शायद ही कभी चर्चा में आए है, उनकी फिल्मों और किरदारों के अलावा लोग उनसे जुड़ी कम ही बातों के बारे में जानते होंगे। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपके सामने नसीरुद्दीन की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

नसीरुद्दीन के बारे में शायद ही कोई जानता होगा कि जब वह 20 साल के थे तक उन्होंने खुद से उम्र में 15 साल बड़ी लड़की मनारा सीकरी से शादी कर ली थी। बता दें कि मनारा को परवीन मुराद के नाम भी जाना जाता है, जो लोकप्रिय अदाकारा सुरेखा सीकरी की बहन हैं। नसीर ने जब अपने परिवालों के सामने परवीन से शादी की इच्छा जाहिर की तो इस पर सभी काफी नाराज हो गए थे। इसका कारण की वह पहले से शादीशुदा थीं और उनका एक बच्चा भी था।

इसके अलावा वह नसीर से उम्र में 15 साल बड़ी थीं। घरवालों के बहुत मना करने के बाद भी नसीरुद्दीन ने परवीन से शादी कर ली। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटी हुई, जिसका नाम इन्होंने हीबा रखा। लेकिन जल्द ही नसीर और परवीन के बीच खटपट होने लगी थी।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें कुछ खास बातें:-

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement