1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पांड्या संग फोटो डिलीट होने से इंस्टाग्राम पर भड़कीं नताशा स्टानकोविक, किया ये पोस्ट

हार्दिक पांड्या संग फोटो डिलीट होने से इंस्टाग्राम पर भड़कीं नताशा स्टानकोविक, किया ये पोस्ट

 Published : Aug 19, 2020 12:05 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 12:05 am IST

नताशा स्टानकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसे इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया।

 हार्दिक पांड्या संग फोटो डिलीट होने से इंस्टाग्राम पर भड़कीं नताशा स्टानकोविक , किया ये पोस्ट- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या संग फोटो डिलीट होने से इंस्टाग्राम पर भड़कीं नताशा स्टानकोविक , किया ये पोस्ट Image Source : INSTAGRAM/NATASASTANKOVIC__

नताशा स्टानकोविक और क्रिकेटर हार्द‍िक पंड्या हाल में ही एक प्यारे से बेटे अगस्तया के माता-पिता बने हैं। यह स्टार कपल सोशल मीडिया में अपनी और बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हार्दिक आईपीएल 2020 के लिए विदेश रवाना हो गए। जिसके बाद नताशा ने एक रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। लेकिन इंस्टाग्राम ने उनकी वह तस्वीर डिलीट कर दी। जिसके बाद एक्ट्रेस काफी भड़क गई। 

दरअसल नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक संग एक फोटो शेयर किया है जिसमें हार्दिक उनके गालों को चूमते नजर आ रहे हैं। जिसे इंस्टाग्राम ने डिलीट कर दिया। 

नताशा स्टेनकोविक ने बेटे के साथ शेयर की फोटोज, हार्दिक पांड्या ने दिया प्यारा-सा रिएक्शन

नताशा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। जिसमें लिखा था, 'आपका पोस्ट हमारे कम्युनिटी गाइडलाइन्स के ख‍िलाफ है। हमने इन गाइडलाइन्स को इंस्टाग्राम पर हमारी कम्युनिटी को सपोर्ट और सुरक्ष‍ित रखने के लिए बनाया। यह पोस्ट गलत और नुकसानदायक इनफोर्मेशन के लिए हटा दिया गया है। '

इंस्टाग्राम द्ववारा इस तरह पोस्ट डिलीट करने पर नताशा को काफी गुस्सा आया और उन्होंने रिएक्शन देते हुए लिखा- 'सीरियसली, इंस्टाग्राम'।

इंस्टाग्राम से तस्वीर हटाए जाने के बाद नताशा ने दोबारा तस्वीर शेयर किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन