1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नताशा सूरी के बाद बहन रुपाली भी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नताशा सूरी के बाद बहन रुपाली भी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Published : Aug 14, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 08:59 pm IST

एक्ट्रेस नताशा सूरी की बहन रुपाली सूरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

rupali suri- India TV Hindi
रुपाली सूरी Image Source : INSTAGRAM/RUPALISURI07

एक्ट्रेस नताशा सूरी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी बहन रुपाली भी इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। रुपाली ने  अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है। रुपाली ने लिखा- मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मुझे बुखार, नाक बंद गले में दर्द, गंध नहीं आना जैसे हल्के लक्षण हैं। मगर इन सबके बीच में योगा और सांस की एक्सरसाइज कर रही हूं। यह एक गंभीर बीमारी है। इस दौरान दिमाग को शांत पॉजिटिव रखना जरुर है।

रुपाली डॉक्टर्स के संपर्क में हैं। उन्हें होम क्वारंटीन करने की सलाह दी गई है। मैं बताई गई सभी दवाईयां ले रही हूं।

rupali suri instagram story
Image Source : INSTAGRAM/RUPALISURI07रुपाली सूरी इंस्टाग्राम स्टोरी

कुछ दिनों पहले रुपाली क बहन नताशा ने कहा था- "मैं अगस्त की शुरुआत से बीमार हूं। 1 अगस्त को मैं कुछ जरूरी काम से पुणे गई थी, लगता है कि वहीं से मुझे वायरस मिला है। मुझे लगता है कि मैंने इस वायरस को अपनी बहन रूपाली और दादी को दिया है।"

उन्होंने कहा, "वे भी बीमार हैं, लेकिन अच्छी बात है कि हम सब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। यह एक अजीब संयोग है कि मुझे अपनी फिल्म 'डेंजरस' की प्रचार से दूर रहना पड़ेगा, जो 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। मैं वास्तव में मेरे सह-कलाकार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ फिल्म के प्रमोशन में भाग लेने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रही थी, लेकिन कोरोनावायरस के चलते यह संभव नहीं हो पाएगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन