1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टर्टल' को बेस्ट राजस्थानी फिल्म का मिला नेशनल अवॉर्ड, लेकिन नहीं मिल रहे खरीदार !

'टर्टल' को बेस्ट राजस्थानी फिल्म का मिला नेशनल अवॉर्ड, लेकिन नहीं मिल रहे खरीदार !

 Written By: IANS
 Published : Dec 30, 2019 07:47 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 07:47 pm IST

यह फिल्म वास्तविक कहानी पर आधारित है। 23 दिसंबर को इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है। 

national award winner best rajasthani film turtle- India TV Hindi
नेशनल अवॉर्ड विनर बेस्ट राजस्थानी मूवी 'टर्टल' में संजय मिश्रा 

मुंबई: नेशनल अवॉर्ड विजेता राजस्थानी फिल्म 'टर्टल', जिसमें संजय मिश्रा जैसे अभिनेता हैं, उसके थियेटर रिलीज को लेकर परेशानी आ रही है। यह जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक चौधरी ने दी।

संजय मिश्रा स्टारर फिल्म 'टर्टल' को नेशनल अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। हालांकि खरीदारों का आगे न आना निराशाजनक है।

करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, जानिए कौन-कहां सेलिब्रेट करेगा न्यू ईयर 2020

चौधरी ने कहा, "राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राजस्थानी फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म जल संकट पर आधारित है, जो 195 देशों का ज्वलंत मुद्दा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और सच में निराशापूर्ण है कि शीर्ष पहचान मिलने के बाद भी हम एक ऐसे प्लेटफॉर्म का इंतजार कर रहे हैं, जहां हम इसे थियेटर में दर्शकों को दिखा सकें।"

यह फिल्म वास्तविक कहानी पर आधारित है। 23 दिसंबर को इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन