1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. National Doctors Day 2021: बॉलीवुड के ये स्टार्स, जिन्होंने पर्दे पर निभाया डॉक्टर का किरदार

National Doctors Day 2021: बॉलीवुड के ये स्टार्स, जिन्होंने पर्दे पर निभाया डॉक्टर का किरदार

 Published : Jul 01, 2021 01:52 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 01:52 pm IST

हर साल एक जुलाई राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

National Doctors Day 2021 bollywood actors in the role of a doctor in films - India TV Hindi
National Doctors Day 2021: बॉलीवुड के ये स्टार्स, जिन्होंने पर्दे पर निभाया डॉक्टर का किरदार  Image Source : SOCIAL MEDIA

डॉक्टर्स को भगवान का रूप माना जाता है। वे ना सिर्फ नई जिंदगियों को दुनिया में लाते हैं, बल्कि लोगों की जान बचाकर उन्हें नई जिंदगी भी देते हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान उन्होंने जिस तरह से खुद की चिंता ना करते हुए अपने कर्तव्य का पालन किया, उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। बॉलीवुड में भी सिल्वर स्क्रीन के माध्यम से डॉक्टर्स की अहमियत, उनके बलिदान और त्याग को बखूबी पेश किया गया है। शाहिद कपूर से लेकर संजय दत्त जैसे कलाकारों ने पर्दे पर डॉक्टर की भूमिका निभाई है। 

बता दें कि हर साल एक जुलाई राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। 

National Doctors Day 2021: भारत के राष्ट्रपति से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलेब्स ने डॉक्टरों को किया सैल्यूट

बोमन ईरानी - मुन्नाभाई एमबीबीएस

साल 2003 में रिलीज हुई 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' भारत में डॉक्टरों के काम के इर्द-गिर्द बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इसमें संजय दत्त ने अहम भूमिका निभाई थी, जबकि बोमन ईरानी और ग्रेसी सिंह जैसे स्टार्स ने डॉक्टर्स के रूप में नज़र आए थे।  

अमिताभ बच्चन - आनंद 

अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए सबसे प्रसिद्ध पात्रों में से एक। इसमें डॉक्टर और मरीज के बीच की बॉन्डिंग पर भी प्रकाश डाला गया था। 
 
 
करीना कपूर खान- 3 इडियट्स 

करीना कपूर खान ने इस मूवी में डॉक्टर की शानदार भूमिका निभाई थी। उन्होंने अन्य कई मूवीज में भी डॉक्टर का रोल किया है। 

शाहिद कपूर- कबीर सिंह

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर ने सर्जन की भूमिका निभाई थी। शाहिद का किरदार भले ही अपने निजी कारणों की वजह से परेशान था, लेकिन अपने काम में कभी भी लापरवाही नहीं बरती। इस मूवी में कियारा आडवाणी भी थीं। दर्शकों ने फिल्म को काफी सराहा था। 

सोनाली बेंद्रे- कल हो ना हो 

फिल्म 'कल हो ना हो' में डॉ प्रिया के रूप में सोनाली बेंद्रे की भूमिका याद रखने योग्य है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन