1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. National Doctors Day 2021: भारत के राष्ट्रपति से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलेब्स ने डॉक्टरों को किया सैल्यूट

National Doctors Day 2021: भारत के राष्ट्रपति से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलेब्स ने डॉक्टरों को किया सैल्यूट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2021 12:25 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 01:57 pm IST

आज नेशनल डॉक्टर्स डे है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने डॉक्टरों को सैल्यूट किया है।

National Doctors Day 2021: भारत के राष्ट्रपति से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलेब्स ने डॉक्टरों को किय- India TV Hindi
National Doctors Day 2021: भारत के राष्ट्रपति से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलेब्स ने डॉक्टरों को किया सैल्यूट Image Source : TWITTER/DINESHKARTHIK

नेशनल डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1991 में इस दिन को मनाने की शुरुआत भारत सरकार ने की थी। जिसके बाद हर साल एक जुलाई को डॉक्टरों को उनके अमूल्य कार्य को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। वहीं महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरी मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि 1 जुलाई को मनाई जाती है। नेशनल डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य मंत्रालय लेकर कई बड़े सेलेब्स से डॉक्टरों को सलाम किया।

National Doctors Day 2021: डॉक्टरों को खास दिन पर इन मैसेज के जरिए दें शुभकामनाएं, साथ ही जानिए इतिहास और थीम

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने भी ट्वीट करके डॉक्टर्स को शुक्रिया कहा

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट करके डॉक्टर्स को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, 'आइए नेशनल डॉक्टर्स डे को डॉक्टरों के समर्पण के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में मनाएं, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार बीमारों का इलाज कर सकें। कोविड-19 के समय में, उनकी सेवा कर्तव्य की पुकार से आगे निकल गई है। हम उन निस्वार्थ स्वर्गदूतों के बहुत ऋणी हैं जिन्होंने हमें बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।'

अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किय़ा। वह लिखते हैं, 'अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर .. भारत के डॉक्टरों के लिए सलाम और बहुत गर्व। IMA जिन्होंने इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रखी है। निस्वार्थ रूप से महान व्यक्तिगत जोखिम पर .. देश और मानवता की सेवा में।'

अभिनेत्री और निर्माता आरुषि निशंक ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉक्टरों के अथक प्रयासों को स्वीकार करते हुए एक हार्दिक वीडियो शेयर किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी किया ट्वीट

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर करते हुए डॉक्टरों को शुक्रिया कहा

काजोल ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए डॉक्टरों को सैल्यूट किया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, 'इस  नेशनल डॉक्टर्स डे पर, मैं सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करता हूं, हमेशा हमारे साथ रहने और हमें आशा देने के लिए... '

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी डॉक्टर्स की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा, 'जीवन के उद्धारकर्ता .. अब तक के सबसे महान नायक! मानवता के कल्याण के लिए आपका योगदान और प्रतिबद्धता अद्वितीय है। वहाँ के सभी डॉक्टरों को बहुत-बहुत धन्यवाद! '

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी डॉक्टरों को सलाम किया। 

सचिन तेंदुलकर ने भी किया ट्वीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल