Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 09, 2019 03:27 pm IST, Updated : Aug 09, 2019 10:37 pm IST

national film awards 2019 winners list: National Film Awards 2019: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, 'अंधाधुन' को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड

66th National film Awards 2018- India TV Hindi
66th National film Awards 2018: Award for best actor goes to Ayushmann Khurrana for Badhaai Ho and Vicky Kaushal for Uri

National Film Awards 2019: दिल्ली में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। हर साल अप्रैल के महीने में अवॉर्ड्स की घोषणा होती है, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव 2019 के कारण इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई थी। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म की कैटेगरी में 31 और नॉन फीचर फिल्म की कैटेगरी में 23 अवॉर्ड दिए जाते हैं।

हर साल विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किए जाते हैं। इसके तहत बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट प्रोडक्शन, सामाजिक संदेश, गायक, गीत और गीतकार की श्रेणियों में नामांकन किए जाते हैं। 

इस बार लोकप्रिय हिंदी फिल्म 'अंधाधुन' को बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब मिला है। रोचक पटकथा पर बनी इस थ्रिलर फिल्म में आयुष्मान खुराना ने गजब का अभिनय किया है, जबकि तब्बू ने नेगेटिव रोल में जान डाल दी है। 

आइये जानते हैं, किस फिल्म को कौन-सा अवॉर्ड मिला है...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना और तब्बू की फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

बेस्ट एक्टर: 

आयुष्मान खुराना (अंधाधुन)
विक्की कौशल (उरी)

बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शिवानंद किरकिरे (चुंबक)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: सुरेखा सीकरी
फिल्म: 'बधाई हो'

बेस्ट पॉपुलर फिल्म: 'बधाई हो'

सोशल इश्यू बेस्ड बेस्ट मूवी: 'पैडमैन'

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: अरिजीत सिंह
फिल्म: 'पद्मावत'

बेस्ट सॉन्ग: बिंते दिल (पद्मावत)

बेस्ट साउंड डिजाइन: बिश्वदीप दीपक 
फिल्म: 'उरी'

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली
फिल्म: 'पद्मावत'

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स: 'KGF' और 'Awe'

बेस्ट कोरियोग्राफर: क्रूति महेश मिद्या
फिल्म: 'पद्मावत' (घूमर गाना)

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट: उत्तराखंड

बेस्ट फिल्म क्रिटिक: ब्ले जानी और अनंत विजय

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: बिंदू मालिनी

कन्नड़ फिल्म: नितिचारमी (Nithicharami) 

बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्ट डेब्यू डायेक्टर- सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल (मराठी)

बेस्ट लिरिक्स- नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा (उरी)

बेस्ट डायलॉग- तारीख (बंगाली)

बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)

नॉन फिक्शन फिल्में:

स्पेशल मेंशन अवॉर्ड- महान हुतात्मा- सागर पुराणिक 

ग्लो वॉर्म इन ए जंगल- रमण दुंपाल 

लड्डू- समीर साधवानी और किशोर साधवानी 

बेस्ट नरेशन मधुबनी- द स्टेशन ऑफ कलर 

आवाज- दीपक अग्निहोत्री, उर्विजा उपाध्याय 

बेस्ट म्यूजिक फिल्म- ज्योति- डायरेक्टर केदार दिवेकर 

बेस्ट ऑडियोग्रफी चिल्ड्रेन ऑफ द सॉइल- बिश्वदीप चटर्जी 

बेस्ट लोकेशन साउंडद सिक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स- अजय बेदी 

बेस्ट सिनमैटॉग्रफी- द सिक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स - अजय बेदी और विजय बेदी 

बेस्ट बीट डायरेक्शन- अई शपथ- गौतम वजे 

बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यु- चलो जीते हैं- मंगेश हडावले 

बेस्ट शॉट फिक्शन फिल्म- कासव- आदित्य सुभाष जंभाले 

सोशल जस्टिस फिल्म- व्हाइ मी- हरीश शाह 

सोशल जस्टिस फिल्म- एकांत- नीरज सिंह 

बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव फिल्म- अमोली- जैसमिन कौर और अविनाश रॉय 

बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस- सुप्रियो सेन 

बेस्ट एजुकेशनल फिल्म- सरला विरला- एरेगोड़ा 

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू- ताला ते कूंजी- शिल्पी गुलाटी

बेस्ट एनवायरन्मेंटल फिल्म- द वर्ल्ड्स मोस्ट फेमस टाइगर- सुबिया नालामुथु 

बेस्ट प्रमोशनल फिल्म- रीडिस्कवरिंग जाजम- अविशान मौर्य और कृति गुप्ता 

बेस्ट प्रमोशनल फिल्म- रीडिस्कवरिंग जाजम- अविशान मौर्य और कृति गुप्ता 

बेस्ट आर्ट्स ऐंड कल्चरल फिल्म- बुनकर: द लास्ट ऑफ द वाराणसी वीवर्स- सत्यप्रकाश उपाध्याय 

बेस्ट डेब्यू नॉन-फीचर फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- फलूदा- साग्निक चटर्जी

बेस्ट नॉन-फीचर फलिम (शेयर्ड)- सन राइज - विभा बख्शी

Also Read:

जवानी में ऐसी दिखती थी 'बधाई हो' की दादी सुरेखा सीकरी, तीसरी बार जीता है राष्ट्रीय पुरस्कार

National Film Awards: बधाइयों का लगा तांता, बॉलीवुड हस्तियों ने Winners को ट्विटर पर यूं दी बधाई

66th National Film Awards: 'सिनेमा की खोज का सफर आगे भी ऐसे ही जारी रखूंगा': आयुष्मान खुराना

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement