1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. National Siblings Day: ये हैं बॉलीवुड की भाई-बहनों की जोड़ी, एक ने कमाया सिनेमा में नाम तो दूसरा है लाइमलाइट से दूर

National Siblings Day: ये हैं बॉलीवुड की भाई-बहनों की जोड़ी, एक ने कमाया सिनेमा में नाम तो दूसरा है लाइमलाइट से दूर

 Published : Apr 10, 2021 10:26 am IST,  Updated : Apr 10, 2021 12:04 pm IST

नेशनल सिबलिंग्स डे जिसे भाई-बहन का दिन भी कहा जाता है। यह दिन हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब हम अपने भाइयों और बहनों का सम्मान करते हैं।

Disha Patani, Anushka Sharma, Kiara Advani- India TV Hindi
ये हैं बॉलीवुड की भाई-बहनों की जोड़ी, एक ने कमाया सिनेमा में नाम तो दूसरा है लाइमलाइट से दूर Image Source : OFFICIAL HANDLES

National Siblings Day: नेशनल सिबलिंग्स डे जिसे भाई-बहन का दिन भी कहा जाता है। यह दिन हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब हम अपने भाइयों और बहनों का सम्मान करते हैं। भाई-बहन वे लोग होते हैं, जो आपसे तब भी प्यार करते हैं, जब आपको उनसे नफरत करते हैं या गुस्सा हो कर उन से मुंह फुला लेते हैं। वे जिंदगी में हमारे पहले सबसे अच्छे दोस्त हैं। बॉलीवुड सितारों में ऐसे कई भाई-बहनों की जोड़ियां हैं जिनमें किसी के हाथ शोहतर और नाम आया तो कोई सिंपल और सीधी सादी जिंदगी को गुजारने में खुश है। नेशनल सिबलिंग्स डे पर हम आपके सामने बॉलीवुड सितारों के भाई-बहनों की ऐसी ही लिस्ट पेश करने जा रहे हैं:

अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा एक फेमस भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं। वह 'रब ने बना दी जोड़ी', 'पीके', 'दिल धड़कने दो' जैसी कई फिल्मों के लिए विख्यात हैं। उसके एक बड़ा भाई हैं - कर्णेश शर्मा। उन्होंने मर्चेंट नेवी में सेवा की है और अब एक फिल्म निर्माता हैं।

शाहरुख खान 

शाहरुख खान को आमतौर पर 'किंग खान' के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह एक शानदार अभिनेता, फिल्म निर्माता और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'ओम शांति ओम' जैसी कई और फिल्में शामिल हैं। शाहरुख खान की एक बड़ी बहन हैं - शहनाज़ लालारुख खान। उन्होंने खुद को लाइमलाइट से दूर रखा। उन्होंने एमए एलएलबी की डिग्री हासिल की है, लेकिन वह अपने माता-पिता को खो देने के बाद से डिप्रेशन से ग्रस्त है। शाहरुख खान ने कहा है कि वह ऊपर की बेटी हैं और वह बहुत ही भोली और मासूम हैं।

दिशा पटानी

दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं और वह स्पोर्ट्स बायोपिक एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए मशहूर हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत की चीनी एक्शन कॉमेडी- कुंग फू योगा की। उनकी एक बड़ी बहन है - खुशबू पटानी जो भारतीय सशस्त्र बलों में लेफ्टिनेंट हैं। दिशा का एक छोटा भाई भी है- सूर्यवंश पटानी।

किआरा आडवाणी

कियारा आडवाणी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें हम 'कबीर सिंह' और स्पोर्ट्स बायोपिक 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। किआरा के दो भाई बहन हैं - एक भाई, मिशाल और बहन - इशिता।

रणबीर कपूर 

रणबीर कपूर बॉलीवुड सितारों में एक जाना माना नाम हैं.  उन्होंने 'सावरिया' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें अपने चॉकलेटी लुक और शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उनकी बहन रिधिमा कपूर भले ही कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों अपना करियर नहीं चुना। 

यहां पढ़ें

अरशद वारसी ने लगवाई कोविड वैक्सीन, कहा- वैक्सीन लगवाओ, इम्युनिटी बढ़ाओ

दीपिका पादुकोण, कृति सेनन कर रही हैं 7 फिल्मों में काम, जानिए श्रद्धा, आलिया कितनी फिल्मों में कर रही हैं काम

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट भी टली, बढ़ते कोरोना मामले हैं वजह

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन