1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नव्या नवेली नंदा ने आराध्या बच्चन संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, देखें Video

नव्या नवेली नंदा ने आराध्या बच्चन संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, देखें Video

 Published : Dec 07, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 03:42 pm IST

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा 6 दिसंबर को 21 साल की हो गईं। उन्होंने अपने परिवार और करीबियों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया।

 Navya Naveli Nanda- India TV Hindi
Navya Naveli Nanda Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा 6 दिसंबर को 21 साल की हो गईं। उन्होंने अपने परिवार और करीबियों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया। बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है। तस्वीरों में नव्या के साथ आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा नजर आ रहे हैं।

वीडियो में नव्या अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं। आराध्या उनके पास ही खड़ी हैं। पीछे ऐश्वर्या और श्वेता, नव्या को हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने नव्या की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।

नव्या की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर सेनसेशन बन जाती है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वह जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, लेकिन एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खंडन किया था।

उन्होंने कहा था- ''मैं एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाऊंगी। मैं एडवटाइजिंग एजेंसी में अपनी इंटर्नशिप को एंजॉय कर रही हूं। मैनहाटन में मुझे जो स्वतंत्रता मिलती है, उससे मुझे बहुत प्यार है।''

आपको बात दें कि यूएस में नव्या और शाहरुख खान की बेटे आर्यन खान एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

Also Read:

Kedarnath Review: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म में कुछ नहीं है खास, सारा अली खान ने किया निराश

उत्तराखंड में 'केदारनाथ' हुई बैन, लव जिहाद और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस तारीख को मुंबई में देंगे रिसेप्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन