1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता बच्चन नंदा के ससुर की प्रार्थना सभा में हंस रहे थे अभिषेक, हो गए TROLL

श्वेता बच्चन नंदा के ससुर की प्रार्थना सभा में हंस रहे थे अभिषेक, हो गए TROLL

 Published : Aug 09, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Aug 09, 2018 04:13 pm IST

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के ससुर राजन नंदा का 5 अगस्त को दिल्ली में निधन हो गया था। 7 अगस्त को उनके लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस प्रार्थना सभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक और श्वेता हंसते हुए नजर आ रहे हैँ। उन्हें हंसता देख लोग सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैँ।

Abhishek Bachchan, Shweta Bachchan Nanda- India TV Hindi
Abhishek Bachchan, Shweta Bachchan Nanda Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के ससुर राजन नंदा का 5 अगस्त को दिल्ली में निधन हो गया था। 7 अगस्त को उनके लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। प्रार्थना सभा में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, नीतू सिंह, रणधीर कपूर, बबिता आदि लोग शामिल हुए थे। इस प्रार्थना सभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक और श्वेता हंसते हुए नजर आ रहे हैँ। उन्हें हंसता देख लोग सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैँ।

एक यूजर ने लिखा- ये प्रेयर मीट था या पार्टी मीट? एक यूजर ने कहा कि सेलेब्रिटीज प्रेयर मीट में सफेद कपड़े पहन कर सिर्फ दिखावे के लिए आते हैं।

Trolls
Trolls

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- सब चिल कर रहे हैं।

Trolls
Trolls

आपको बता दें कि राजन नंदा 1994 से Escorts Limited के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। वो दिवंगत सुपरस्टार राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के पति थे।

राजन नंदा के निधन के वक्त अमिताभ बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी थे। जब उन्हें यह खबर मिली तो वो भारत के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- 'मेरे रिश्तेदार मिस्टर राजन नंदा, निखिल के पिता और श्वेता के ससुर का निधन हो गया। भारत के लिए रवाना हो रहा हूं।'

राजन नंदा के परिवार में उनकी पत्नी ऋतु नंदा, उनके बेटे निखिल नंदा और बेटी नताशा नंदा हैं। निखिल नंदा की शादी श्वेता बच्चन से हुई है। निखिल Escorts Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। श्वेता और निखिल के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्तया नंदा हैं।

ये भी पढ़ें:

Manmarizyan Trailer: अभिषेक, विक्की और तापसी का लव ट्राएंगल, म्यूजिक और कॉमेडी बेहतरीन

सलमान के सामने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए आलिया ने रणबीर कपूर को कर दिया था रिजेक्ट, देखें वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन