1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ठाकरे' की शूटिंग का आनंद नहीं लिया : नवाजुद्दीन

'ठाकरे' की शूटिंग का आनंद नहीं लिया : नवाजुद्दीन

 Published : Jun 21, 2018 09:43 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 09:44 pm IST

शिवसेना के दिवंगत नेता बाल ठाकरे के जीवन पर बन रही बायोपिक में बाल ठाकरे का किरदार निभा रहे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग का आनंद नहीं लिया क्योंकि यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण थी। 

nawazuddin- India TV Hindi
nawazuddin Image Source : PTI

मुंबई: शिवसेना के दिवंगत नेता बाल ठाकरे के जीवन पर बन रही बायोपिक में बाल ठाकरे का किरदार निभा रहे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग का आनंद नहीं लिया क्योंकि यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण थी। संजय राउत और अभिजीत पानसे के साथ अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, "यह एक चुनौती की तरह था और मैं काफी नर्वस हो गया था। मैंने इस किरदार का आनंद नहीं लिया बल्कि मैं इसे लेकर नर्वस था।"

उन्होंने कहा, "मैंने अन्य फिल्मों की तुलना में इस फिल्म में भी कड़ी मेहनत की है लेकिन इस फिल्म में मैंन अपनी सीमाओं से बाहर जाकर काम किया है।"

उन्होंने ठाकरे के बारे में कहा, "बाला साहेब ठाकरे एक पारदर्शी शख्स थे, जिन्होंने आम आदमी को सशक्त बनाया और पर्दे पर यह किरदार निभाना लाइफटाइम एक्सपीरियंस की तरह है।" फिल्म 'ठाकरे' अगले साल रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन