1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगा बड़ा आरोप, पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, पुलिस करेगी पूछताछ

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगा बड़ा आरोप, पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, पुलिस करेगी पूछताछ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2018 05:56 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 06:06 pm IST

बॉलीवुड के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बड़ा आरोप लगा है। नवाजुद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है।

Nawajuddin siddique- India TV Hindi
Nawajuddin siddique

नई दिल्ली: बॉलीवुड के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बड़ा आरोप लगा है। नवाजुद्दीन एक नए विवाद में फंसे गए हैं। नवाजुद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी ने अपनी पत्नी की जासूसी करवाई और उनके मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई है। CDR के इस मामले में पुलिस नवाजुद्दीन से पूछताछ करनेवाली है। पुलिस ने इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। हालांकि इस मामले में बॉलीवुड से केवल नवाजुद्दीन ही शामिल नहीं हैं। उनके अलावा भी कई लोगों का नाम इस तरह के मामले में सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस CDR मामले की जांच में जुटी हुई है। 

आपको बता दें कि नवाजुद्दीन ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'ठाकरे' में अपनी भूमिका के लिए इन दिनों तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में उन्होंने बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे और पौत्र आदित्य ठाकरे से मुलाकात भी की। बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर बननेवाली इस फिल्म में नवाजुद्दीन मुख्य भूमिका में हैं।उल्लेखनीय है कि नवाजुद्दीन इससे पहले भी कई तरह के विवादों में फंस चुके हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन