1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन ने बायोग्राफी में किए चौंकाने वाले खुलासे, हर गर्लफ्रेंड से था सिर्फ शारीरिक लगाव

नवाजुद्दीन ने बायोग्राफी में किए चौंकाने वाले खुलासे, हर गर्लफ्रेंड से था सिर्फ शारीरिक लगाव

 Published : Oct 24, 2017 08:47 am IST,  Updated : Oct 24, 2017 08:47 am IST

हाल ही में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपनी बायोग्राफी में कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद उनके फैंस दंग रह गए हैं। दरअसल उन्होंने इसमें अपने लव अफेयर्स और अपनी हर प्रेमिका के शरीर के लिए लगाव का बेबाकी से जिक्र भी किया है।

Nawazuddin- India TV Hindi
Nawazuddin

नई दिल्ली: पिछले कुछ वक्त में कई फिल्मी हस्तियों की बायोग्राफी को लॉन्च किया जा चुका है। इसमें वह जिंदगी से जुड़ी कई अहम और दिलचस्प बातों का खुलासा करते हैं, जिसके कारण वह अक्सर सुर्खियों में आ ही जाते हैं। उनकी इन बायोग्राफी में काफी कुछ ऐसा सामने आता है, जो लोगों को हैरानी में डाल देता है। हाल ही में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपनी बायोग्राफी में कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद उनके फैंस दंग रह गए हैं। दरअसल उन्होंने इसमें अपने लव अफेयर्स और अपनी हर प्रेमिका के शरीर के लिए लगाव का बेबाकी से जिक्र भी किया है। उन्होंने अपनी बायोग्राफी ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ’ में बेहद बेबाकी से इस बात को स्वीकार किया है कि वह जिस भी लड़की के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं उनके साथ उनकी रुचि सिर्फ उनके शरीर तक ही थी।

एक अंग्रेजी वेबसाइट ने इस बायोग्राफी के कुछ अंश के बारे में जिक्र किया है। नवाजुद्दीन की बायोग्राफी पेंगुइन-वाइकिंग ने प्रकाशित की है। नवाजुद्दीन ने इसमें मुंबई में अपने पहले प्यार से लेकर शादी तक की लव लाइफ को विस्तार में बयां किया है। उन्होंने बताया कि उनका अफेयर ‘मिस लवली’ की उनकी को-एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ भी रहा था, जो काफी समय तक चला। नवाज ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि निहारिका के साथ उनका रिश्ता डेढ़ साल तक चलेगा।

एक दिन उन्होंने नवाज को अपने घर खाने पर बुलाया और यहीं से दोनों का रिलेशनशिप शुरु हुआ। निहारिका, नवाजुद्दीन के प्यार में पूरी तरह से दीवानी हो चुकी थीं। वहीं दूसरी ओर नवाज केवल अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे और निहारिका सिर्फ उनकी जरूरत पूरी करने के लिए थीं। (अब टीवी पर नहीं नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, अचानक तबियत बिगड़ने के कारण बंद हुआ KBC 9 )

अगली स्लाइड में पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन