1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए 'मुगले-ए-आजम' में कौन सी भूमिका निभाना चाहते है नवाजुद्दीन

जानिए 'मुगले-ए-आजम' में कौन सी भूमिका निभाना चाहते है नवाजुद्दीन

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2015 11:40 pm IST,  Updated : Sep 15, 2015 11:48 pm IST

नई दिल्ली: 'बजरंगी भाईजान', 'मांझी:द माउंटेन मैन' और 'कहानी' जैसी फिल्मों में जबर्दस्त अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी अब ऐतिहासिक फिल्म में काम करना चाहते हैं और फिल्म भी

जानिए 'मुगले-ए-आजम' में...- India TV Hindi
जानिए 'मुगले-ए-आजम' में कौन सी भूमिका निभाना चाहते है नवाजुद्दीन

नई दिल्ली: 'बजरंगी भाईजान', 'मांझी:द माउंटेन मैन' और 'कहानी' जैसी फिल्मों में जबर्दस्त अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी अब ऐतिहासिक फिल्म में काम करना चाहते हैं और फिल्म भी 'मुगल-ए-आजम' जिसमें सलीम का किरदार उनकी पहली पसंद है।

'बजरंगी भाईजान' में पाकिस्तानी रिर्पोटर चांद नवाब, 'मांझी: द माउंटेन मैन' में दशरथ मांझी और 'कहानी' में सीबीआई अफसर ए. खान जैसे किरदारों को अपने अभिनय से संवार चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पीटीआई-भाषा से कहा, मैं कोई शाही किरदार निभाना चाहता हूं। मेरी ख्वाहिश है कि मैं कोई ऐतिहासिक फिल्म करूं।

उन्होंने कहा, कुछ-कुछ 'मुगल-ए-आजम' जैसा, दिलीप कुमार ने उस फिल्म में जैसा किया कुछ वैसा ही। मैंने रोमांटिक, कॉमेडी और अन्य कई तरह की फिल्में की हैं इसलिए अब मैं कुछ ऐतिहासिक करना चाहता हूं।

नवाज ने कहा कि वह हमेशा अलग तरह की भूमिकाएं निभाना पसंद करते हैं क्योंकि वह किसी छवि में बंधने से सावधान रहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन