1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुलजार को अपनी ऑटोबायोग्राफी देते वक्त नर्वस हुईं नीना गुप्ता, वीडियो हो रहा है Viral

गुलजार को अपनी ऑटोबायोग्राफी देते वक्त नर्वस हुईं नीना गुप्ता, वीडियो हो रहा है Viral

 Published : Jun 26, 2021 09:11 am IST,  Updated : Jun 26, 2021 09:14 am IST

इस वीडियो को नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें गुलजार साहब अपने घर के गेट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में नीना गुप्ता की किताब है।

neena gupta gulzar autobiography watch video latest news - India TV Hindi
गुलजार को अपनी ऑटोबायोग्राफी देते वक्त नर्वस हुईं नीना गुप्ता, वीडियो हो रहा है Viral  Image Source : INSTAGRAM: NEENA_GUPTA

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी लॉन्च हो चुकी है। इस बुक के लॉन्च होने के बाद अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी हुए, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं। अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुलजार साहब को अपनी ऑटोबायोग्राफी भेंट करती नज़र आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान वो काफी नर्वस दिखीं।

इस वीडियो को नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें गुलजार साहब अपने घर के गेट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में नीना गुप्ता की किताब है। वहीं, नीना गुप्ता कह रही हैं- 'मैं आशा करती हूं कि ये पढ़ लें।' फिर वो गुलजार जी से पूछती हैं- पढ़ोगे? फिर एक्ट्रेस बोलती हैं- 'मैं अपनी बुक देने आई हूं गुलजार साहब को।' नीना उनसे ये भी कहते हैं कि आप पढ़कर बताना कि आपको कैसी लगी। फिर वो उन्हें बाय कहकर चली जाती हैं। 

नीना गुप्ता का सालों पुराना टीवी एड शेयर कर मसाबा गुप्ता ने बताई ये ख्वाहिश

नीना के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, अनिल कपूर सहित कई सेलेब्स ने कमेंट भी किया है। अनिल कपूर ने लिखा कि 'फैब नीना.. आपकी किताब पढ़ने के लिए उत्सुक हूं।'

नीना गुप्ता ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी शानदार अभिनय किया है। हाल ही में उनकी बेटी मसाबा ने उनके एक पुराने विज्ञापन का वीडियो शेयर किया था। इसे देखकर फैंस को पुराने दिनों की याद आ गई थी। 

नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' हाल ही में रिलीज हुई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन