1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू चंद्रा बनीं टीन कैंसर अमेरिका की एंबेसडर

नीतू चंद्रा बनीं टीन कैंसर अमेरिका की एंबेसडर

 Written By: IANS
 Published : Jun 27, 2019 05:06 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 05:06 pm IST

अभिनेत्री नीतू चंद्रा को टीन कैंसर अमेरिका का एंबेसडर बनाया गया है। वह अपने प्रभाव, प्रतिभा और आवाज से फंड जुटाने में उनकी सहायता करेंगी।

Neetu chandra- India TV Hindi
Neetu chandra Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री नीतू चंद्रा(Neetu Chandra) का मानना है कि चिकित्सकीय तौर पर असहाय होना सबसे खराब स्थिति होती है। ऐसे में वह इसमें योगदान करने के लिए जहां तक संभव हो अपने प्रभाव का इस्तेमाल करती है। अभिनेत्री के उत्साह को देखते हुए, टीन कैंसर अमेरिका ने उन्हें अपना एंबेसडर बनाया है। अभिनेत्री अपने प्रभाव, प्रतिभा और आवाज से फंड जुटाने में उनकी सहायता करेंगी।

नीतू ने बयान दिया, "कैंसर एक घातक बीमारी है और इसने जिंदगी को देखने के मेरे नजरिए को बदल दिया है। अगर सही स्टेज पर मदद मिल जाती है तो इससे लड़ा जा सकता है। टीन कैंसर अमेरिका बहुत अच्छा काम कर रहा है और उनके लक्ष्य अच्छे और साध्य हैं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "उनके साथ और कैंसर पेशंट्स एड एसोसिएशन (सीपीएए) के साथ जुड़ने के पीछे मेरा उद्देश्य शो के माध्यम से धन जुटाने में मदद करना है, जो वक्त रहते मरीजों को सही उपचार देने की प्रक्रिया में तेजी लाएगा।"

नीतू सीपीएए से करीब 12 साल से जुड़ी हुई हैं।

Also Read:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन