1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट-करीना कपूर सहित ये सेलेब्स आए नज़र, देखें Inside Photos

नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट-करीना कपूर सहित ये सेलेब्स आए नज़र, देखें Inside Photos

 Published : Jul 08, 2021 10:36 am IST,  Updated : Jul 08, 2021 12:01 pm IST

नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।

neetu kapoor 63rd birthday celebrations entire Kapoor family together for dinner ranbir alia kareena- India TV Hindi
नीतू कपूर का 63वां बर्थडे सेलिब्रेशन, आलिया भट्ट-करीना कपूर सहित ये सेलेब्स आए नज़र Image Source : INSTAGRAM: RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार नीतू कपूर का आज 63वां जन्मदिन है। बुधवार रात को कपूर परिवार ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर सहित की कई सेलेब्स नज़र आए। सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ पहुंचीं। वहीं पूरा कपूर खानदान भी मौजूद था। रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। 

'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग पूरी होने में लग गए 2 साल, आलिया भट्ट ने कहा: आज मैंने अपना एक हिस्सा खो दिया...

रिद्धिमा कपूर ने नीतू और रणबीर के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मैं और मेरे अपने। हैप्पिएस्ट बर्थडे मां। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।' इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। 

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी कपूर फैमिली के साथ फोटोज शेयर की है। इसमें रणधीर कपूर, नीतू, रणबीर, आलिया भट्ट, शाहीन, करीना और करिश्मा सहित कई सेलेब्स नज़र आ रहे हैं। 

नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन
Image Source : INSTAGRAM नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन 

नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन
Image Source : INSTAGRAM नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन 

अभिनेत्री को अगली बार फिल्म 'जुग जुग जियो' में देखा जाएगा, जिसमें अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा और प्रजक्ता कोहली भी हैं।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन