1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पूरी की, सेट पर मनाया गया अनिल कपूर का बर्थडे

नीतू कपूर ने 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पूरी की, सेट पर मनाया गया अनिल कपूर का बर्थडे

 Published : Dec 24, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 05:46 pm IST

नीतू कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पूरी कर ली है और उन्होंने प्रशंसकों के साथ खबर साझा करने के लिए एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। 

Neetu Kapoor- India TV Hindi
नीतू कपूर ने 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पूरी की Image Source : INSTAGRAM/NEETU KAPOOR

मुंबई़: दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पूरी कर ली है और उन्होंने प्रशंसकों के साथ खबर साझा करने के लिए एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। नीतू हाल ही में कोरोना से रिकवर हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, वह अपने बालों को संवारते और मेकअप करवाती हुई दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने क्लिप के कैप्शन में लिखा, "फिल्म की टीम के साथ अंतिम दिन, जो एक परिवार बन गए थे।"

सेट पर मनाया गया अनिल कपूर का जन्मदिन

राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल भी हैं। वरुण और नीतू कपूर की इस फिल्म के दौरान ही कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी जबकि अनिल कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि कुछ दिन बाद मनीष पॉल भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। 

16 दिसंबर को वरुण हुए थे कोरोना संक्रमण से मुक्त

वरुण धवन कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन में थे। जिसके बाद 16 दिसंबर को अभिनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वरुण चंडीगढ़ में ही आइसोलेशन में थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन