1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन और नीतू कपूर हुए कोरोना संक्रमित, अनिल कपूर संग कर रहे थे 'जुग जुग जियो' की शूटिंग

वरुण धवन और नीतू कपूर हुए कोरोना संक्रमित, अनिल कपूर संग कर रहे थे 'जुग जुग जियो' की शूटिंग

 Published : Dec 04, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 02:44 pm IST

ये सभी कलाकार राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे।

Varun Dhawan, Anil Kapoor and Neetu Kapoor test positive for coronavirus- India TV Hindi
अनिल कपूर, वरुण धवन और नीतू कपूर हुए कोरोना संक्रमित Image Source : INSTAGRAM: NEETU54

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नीतू कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आई है। ये सभी कलाकार राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। इनके साथ-साथ राज मेहता के भी कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। फिल्म फेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है। 

जानकारी के अनुसार, अनिल कपूर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने की बात कंफर्म हो गई है। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। कलाकारों ने इसी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इसमें कियारा आडवाणी और यूट्यूब सेंसेशन प्राजक्ता कोहली भी लीड रोल में हैं।  

मनीष पॉल ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ शुरू की 'जुग जुग जियो' की शूटिंग

कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन ने कियारा आडवाणी संग फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- जुग जुग जियो, हैप्पी वाइफ, हैप्पी लाइफ। यानि फिल्म में वरुण और कियारा पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं। 

वहीं, करीब 2 हफ्ते पहले नीतू कपूर ने मेकअप रूम का एक वीडियो शेयर किया था। वो अपने पति दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को फिल्म 'जुगजुग जियो' के सेट पर मिस कर रही थीं। अभिनेत्री ने लिखा था, "काफी सालों बाद सेट पर वापसी, नई शुरुआत और फिल्मों का जादू। मैं तुम्हारे प्यार और उपस्थिति को महसूस करती हूं। मां से लेकर कपूर साहब तक, रणबीर हमेशा मेरे साथ रहे। अब मैं खुद को खुद से ही ढूंढती हूं। थोड़ी डरी हुई हूूं, लेकिन मुझे पता है, आप हमेशा मेरे साथ हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन