Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीष पॉल ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ शुरू की 'जुग जुग जियो' की शूटिंग

मनीष पॉल ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ शुरू की 'जुग जुग जियो' की शूटिंग

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 27, 2020 10:55 pm IST, Updated : Nov 27, 2020 11:02 pm IST

मनीष ने कियारा, वरुण और राज मेहता के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की।

मनीष पॉल ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ शुरू की 'जुग जुग जियो' की शूटिंग- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- @MANEISHPAUL मनीष पॉल ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ शुरू की 'जुग जुग जियो' की शूटिंग

मुंबई: अभिनेता मनीष पॉल ने शुक्रवार को शेयर किया कि उन्होंने वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ अपनी अगली फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में नीतू कपूर और अनिल कपूर भी हैं, जो फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। मनीष ने कियारा, वरुण और राज मेहता के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की।

अमिताभ बच्चन की 'मर्द' फिल्म देखकर सीने में मर्द लिखवाना चाहते थे मनीष पॉल

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरी माँ हमेशा कहतीं है, जुग जुग जियो, तो ये तो होना ही था। मेरा पहला दिन, धर्मा मूवीज के साथ पहली फिल्म। अनिल कपूर सर , नीतू मैम, कियारा, वरुण ,प्राजक्ता कोली और निर्देशक राज मेहता के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर सुपर एक्सायटेड और थ्रिल हूं। "

हालही में यह खबर आयी थी कि मनीष पॉल फ़िल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले है। अब मनीष पॉल चंडीगढ़ पहुंच चुके है , और वे फ़िल्म की स्टार कास्ट कियारा आडवाणी, वरुण धवन , अनिल कपूर और नीतू कपूर से जुड़ चुके है । चंडीगढ़ से मनीष का हमेशा एक खास जुड़ाव रहा है । मनीष को जब कभी मौका मिला है वे चंडीगढ़ आये है और इस बार और भी खास है क्योंकि वे अपनी आगमी फ़िल्म की शूटिंग करणे आये है । फ़िल्म जुग जुग जियो में मनीष एक महत्वपूर्ण किरदार में है जिसका खुलासा जल्द ही होगा । मनीष को फ़िल्म में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित है और उनकी इस फ़िल्म का इन्तजार बेसब्री से कर रहे है, वैसे ही पंजाब में मनीष के होने की खबरों से मनीष पंजाब के फेन्स भी बहुत खुश है।

अमिताभ बच्चन से मिलने केबीसी के सेट पर पहुंचे मनीष पॉल, लेकिन नहीं मिल सके गले

मनीष पॉल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। उनका कहना है कि महानायक उन्हें हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। मनीष पॉल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति के सेट से महानायक साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को याद करते हुए लिखा, "मैं दिल्ली की एक छोटी सी जगह मालवीय नगर का रहने वाला हूं। मुझे आज भी याद है, जब हमने आपकी फिल्म 'मर्द' देखी। फिल्म में आपने अपने सीने में मर्द लिखवाया था, जिसे देख मैने अपने मां से जिद की कि मैं भी अपने सीने पर मर्द लिखवाना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा कि जब मैं दूध लेने के लिए कतार में लगता था तो, आपके फिल्म का डायलॉग मारता था, 'हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है'। उस समय मेरे मां ने मुझसे कहा था कि एक दिन तू जरूर इनके साथ काम करेगा। महानायक अभिताभ बच्चन रविवार को 78 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर होस्ट मनीष पॉल ने शुभकामनाएं दीं।

'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन' से 'मूंछें हो तो नत्थूलाल जैसी' तक, ये हैं अमिताभ बच्चन के 20 हिट डॉयलाग्स

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement