1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में नीतू कपूर ने काटे बेटी रिद्धिमा के बाल, शेयर की तस्वीर

लॉकडाउन में नीतू कपूर ने काटे बेटी रिद्धिमा के बाल, शेयर की तस्वीर

 Published : May 29, 2020 01:18 pm IST,  Updated : May 29, 2020 01:18 pm IST

रिद्धिमा कपूर इस समय अपनी मां नीतू कपूर और भाई के साथ समय बिता रही हैं। नीतू कपूर ने लॉकडाउन में रिद्धिमा का हेयरकट किया है।

neetu kapoor and riddhima kapoor- India TV Hindi
नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर Image Source : INSTAGRAM/RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह 2 साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थी। रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। वह परमिशन लेने के बाद बेटी समायरा के साथ दिल्ली से मुंबई बाय रोड आई थीं। रिद्धिमा 2 मई को मुंबई पहुंची थी। तभी से वह अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर के साथ समय बिता रही हैं। रिद्धिमा ऋषि कपूर के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब लॉकडाउन में नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा का हेयरकट किया है।

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नए हेयरकट की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- जब आपकी मां हेयर कट करने में शानदार हो। सुपरवुमेन। दूसरी फोटो शेयर करते हुए लिखा- थैंक्स मां।

riddhima kapoor
Image Source : INSTAGRAMरिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

riddhima kapoor
Image Source : INSTAGRAMरिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

रिद्धिमा ने हाल ही में मां के साथ स्क्रैबल खेलते हुए स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- डैड ने मां को गेम में माहिर बना दिया है। वह मुझे दो बार हरा चुकी हैं। आपको बता दें ऋषि कपूर को स्क्रैबल खेलना बहुत पसंद था।

riddhima kapoor
Image Source : INSTAGRAMरिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

नीतू कपूर से स्क्रैबल में दो बार हारी रिद्धिमा, लिखा- पापा ने मां को गेम में माहिर कर दिया था

रिद्धिमा ने अपनी शादी की तस्वीर भी शेयर की थी। साथ ही एक और फोटो शेयर की जिसमें पूरे परिवार के साथ लता मंगेशकर मौजूद थी।

riddhima kapoor
Image Source : INSTAGRAMरिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

ऋषि कपूर की बहन के बेटे ने कपूर परिवार के साथ लंच की यादें ताजा की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-देवनार कॉटेज में लंच कभी भी पहले जैसा नहीं होगा। शब्द उस प्यार और आप सभी की मेरे दिल में जगह को बयां करने के लिए काफी नहीं है। नानीजी, रितु मासी और चिंटू मामा - यादें जीवन भर के लिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन