1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर से स्क्रैबल में दो बार हारी रिद्धिमा, लिखा- पापा ने मां को गेम में माहिर कर दिया था

नीतू कपूर से स्क्रैबल में दो बार हारी रिद्धिमा, लिखा- पापा ने मां को गेम में माहिर कर दिया था

 Published : May 29, 2020 08:02 am IST,  Updated : May 29, 2020 01:10 pm IST

बॉलीवुड के महान एक्टर ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उनकी बेटी रिद्धिमा सोशल मीडिया पर उनके साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

rishi kapoor and neetu kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर और नीतू कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। वह बीते 2 सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। पिता के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर  मां नीतू कपूर के साथ ही मुंबई में समय बिता रही हैं। लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। रिद्धिमा दिल्ली रहती हैं और लॉकडाउन में परमिशन लेकर बॉय रोड मुंबई गई हैं। वह सोशल मीडिया पर पिता के साथ पुरानी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने मां के साथ स्क्रैबल खेलते हुए तस्वीर शेयर की है।

रिद्धिमा ने स्क्रैबल बोर्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- डैड ने मां को गेम में माहिर बना दिया है। वह मुझे दो बार हरा चुकी हैं। आपको बता दें ऋषि कपूर को स्क्रैबल खेलना बहुत पसंद था। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

instagram story
Image Source : INSTAGRAMइंस्टाग्राम स्टोरी

रिद्धिमा ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें  ऋषि के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी मौजूद थे। साथ ही अपनी शादी की भी पुरानी तस्वीर शेयर की थी।

instagram story
Image Source : INSTAGRAMइंस्टाग्राम स्टोरी

अरमान जैन ने भी कपूर परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-अरमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-देवनार कॉटेज में लंच कभी भी पहले जैसा नहीं होगा। शब्द उस प्यार और आप सभी की मेरे दिल में जगह को बयां करने के लिए काफी नहीं है। नानीजी रितु मासी और चिंटू मामा - यादें जीवन भर के लिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन