1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की फोटो शेयर कर नीतू ने लिखा- काश ये तस्वीर इसी तरह से कंप्लीट रहती...

ऋषि कपूर की फोटो शेयर कर नीतू ने लिखा- काश ये तस्वीर इसी तरह से कंप्लीट रहती...

 Published : May 18, 2020 11:56 pm IST,  Updated : May 18, 2020 11:56 pm IST

ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी कैंसर का इलाज कराया था, लेकिन आखिरी में वो जिंदगी से जंग हार गए। 

neetu kapoor - India TV Hindi
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की पुरानी फोटो शेयर की Image Source : INSTAGRAM: @NEETU54

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध था। एक्टर की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी सहित कई करीबी लोग उन्हें अक्सर याद कर फोटो शेयर करते हैं। हाल ही में नीतू ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें ऋषि, रणबीर, रिद्धिमा और नातिन समारा नज़र आ रही हैं। इसको लेकर उन्होंने इमोशनल कैप्शन लिखा है।

नीतू कपूर ने लिखा, 'मैं चाहती थी कि ये तस्वीर हमेशा इसी तरह से कंप्लीट रहती।'

बता दें कि ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी कैंसर का इलाज कराया था, लेकिन आखिरी में वो जिंदगी से जंग हार गए। 

देशव्यापी लॉकडाउन के चलते परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन