एक्ट्रेस मॉडल नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2018 को अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी भी है और नेहा काम में बिजी होने के बावजूद अपनी बेटी मेहर के साथ समय बिताने और फोटो शेयर करने में पीछे नहीं रहती हैं एक बार फिर से नेहा ने बेटी के 9 महीने पूरे होने पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। नेहा ने बेटी की यह प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'मेहर 9 महीने की हो गई है'।
Related Stories
बता दें कि नेहा धूपिया ने 10 मई, 2018 को लंबे समय ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया था। नेहा और अंगद की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद से दोनों की शानदार केमिस्ट्री फंक्शन, पार्टी और कई सारे इवेंट्स में देखे जा सकते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2018 में नेहा धूपिया, लस्ट स्टोरीज और हैलिकॉप्टर ईला में नजर आई थीं। इसके अलावा BFFs with Vogue नाम से उनका चैट शो भी काफी फेमस हुआ था। इस शो में कई बड़े सेलिब्रिटीज ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे कई ऐसी कहानी सुनाते हैं जिसे आपने पहने सुना होगा। फिलहाल नेहा की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है लेकिन नेहा को आप रोडिज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।
Also Read:
अब भूतिया फिल्म में दिखाई देंगी जाह्नवी कपूर, इस एक्टर संग आएंगी नज़र
'धड़क' जोड़ी ईशान खट्टर- जाह्नवी कपूर एक बार फिर से करण जौहर की फिल्म में साथ दिख सकते हैं?