नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को अपनी पहली बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया था। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह अपनी बेटी को लेकर घर रवाना हो गईं। उनके साथ उनके पति अंगद बेदी भी थे। सबने अस्पताल के बाहर खड़े मीडिया को पोज दिया। नेहा कैमरे की लाइट से अपनी बेटी की आंख बचाती नजर आईं।
Related Stories


तीन दिन पहले नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की तस्वीर शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया था। नेहा ने अपनी बेटी के पैर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ''मेहर धूपिया बेदी।''
अंगद के पापा बिशन सिंह बेदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर मेहर की तस्वीर शेयर करते हुए भगवान का शुक्रिया अदा किया था।
20 नवंबर को अंगद ने ट्वीट कर सबको नेहा और मेहर के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- ''पिछले दो दिन बहुत अच्छे रहे। नेहा और मुझे बहुत ही खूबसूरत बेबी गर्ल हुई है। आपके शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरी दोनों गर्ल्स स्वस्थ हैं।''
मां बनने के बाद कई बॉलीवुड और खेल जगत की सिलेब्रिटीज ने नेहा और अंगद को बधाई दी थी।
आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने इस साल 10 मई को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में शादी की थी। अगस्त में दोनों ने यह खबर शेयर की थी कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं।
Also Read:
तैमूर अली खान के 10 साल के होने पर ही संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी करीना कपूर खान
निक जोनस पहुंचे इंडिया, प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'वेलकम होम बेबी'