1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर अली खान के 10 साल के होने पर ही संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी करीना कपूर खान

तैमूर अली खान के 10 साल के होने पर ही संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी करीना कपूर खान

 Published : Nov 23, 2018 02:16 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 02:16 pm IST

करीना कपूर खान ने अपने 18 साल के करियर में कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन वह अभी तक संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan Image Source : YOGEN SHAH

करीना कपूर खान ने अपने 18 साल के करियर में कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन वह अभी तक संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हाल ही में करीना से जब पूछा गया कि ऐसा क्या है जो वह करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नहीं मिली है। इस पर उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म। हालांकि करीना ने कहा कि वह उनके साथ तभी फिल्म करेंगी जब तैमूर 10 साल के हो जाएंगे।

करीना को सलमान खान के ओपोजिट संजय ने 'बाजीराव मस्तानी' ऑफर की थी। साल 2000 में करीना और सलमान ने पोस्टर शूट भी किया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद संजय ने करीना को 'गोलियों की रासलीला:रामलीला' ऑफर किया था, लेकिन करीना वह भी नहीं कर पाई थीं।

डीएनए ने जब उनके पूछा कि ऐसा क्या है जो वह करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नहीं मिली है। इस पर उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म, लेकिन उसके लिए तैमूर को कम से कम 10 साल का होना पड़ेगा क्योंकि मैं उसके पहले उसे छोड़ नहीं सकती।

Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan
Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan

कुछ हफ्ते पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दिवाली पार्टी के दौरान संजय ने करीना को इग्नोर किया था, लेकिन करीना का यह बयान बताता है कि दोनों के बीच सब ठीक है।

करीना के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और फिल्म भी अगले साल ही रिलीज होगी। फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। करीना ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

इसके अलावा करीना के पास करण जौहर की 'तख्त' भी है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और अनिल कपूर भी हैं।

Also Read:

Koffee With Karan 6: शाहिद कपूर और ईशान खट्टर पीएंगे करण जौहर के साथ कॉफी, देखें Photos

प्रियंका से पहले इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं निक जोनस, 13 साल की उम्र में बनी थी पहली गर्लफ्रेंड

मंगेतर निक जोनस से इतने गुना ज्यादा अमीर है प्रियंका चोपड़ा, जानिए दोनों की कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन