1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका से पहले इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं निक जोनस, 13 साल की उम्र में बनी थी पहली गर्लफ्रेंड

प्रियंका से पहले इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं निक जोनस, 13 साल की उम्र में बनी थी पहली गर्लफ्रेंड

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jul 09, 2018 03:18 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 12:16 pm IST

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। अक्सर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। निक तो प्रियंका के साथ भारत भी आ गए और हाथों में हाथ डाले गोवा में नजर आए। 25 साल के निक जोनस की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा से पहले 7 और हसीनाएं आ चुकी हैं। आज हम आपको उनकी सभी पुरानी गर्लफ्रेंड्स और उनके ब्रेकअप के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा-निक...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। अक्सर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। निक तो प्रियंका के साथ भारत भी आ गए और हाथों में हाथ डाले गोवा में नजर आए। 25 साल के निक जोनस की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा से पहले 7 और हसीनाएं आ चुकी हैं। आज हम आपको उनकी सभी पुरानी गर्लफ्रेंड्स और उनके ब्रेकअप के बारे में बताने जा रहे हैं।

माइली सायरस

निक जोनस-मिली सायरस
निक जोनस-मिली सायरस

निक जोनस की जिंदगी में जो सबसे पहली लड़की आई वो थी माइली सायरस। जिस वक्त मिली से निक को प्यार हुआ उनकी उम्र महज 13 साल की थी। साल 2006 में दोनों डिज्नी चैनल के एक चैरिटी इवेंट में मिले थे, दोनों की ये मुलाकातें बढ़ती गई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि एक साल ही ये रिश्ता चला और साल 2007 में दोनों अलग हो गए।

सेलेना गोमेज

निक जोनस-सेलेना गोमेज
निक जोनस-सेलेना गोमेज

माइली से अलग होने के बाद निक की जिंदगी में सेलेना गोमेज की एंट्री हुई। दोनों का अफेयर जब शुरू हुआ उस वक्त निक सिर्फ 15 साल के थे साल था 2008। दोनों का साल 2009 में ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों मिलते रहे और साल 2010 दोनों फिर से एक-दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन फिर भी इनका प्यार नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

लिली कॉलिन्स

निक जोनस-लिली कॉलिन्स
निक जोनस-लिली कॉलिन्स

सेलेना के बाद निक की लाइफ में ब्रिटिश एक्ट्रेस लिली कॉलिन्स आईं। माना जाता है कि लिली की वजह से ही सेलेना और निक का रिश्ता टूटा था। हालांकि बाद में ट्विटर पर निक ने ट्वीट करके बताया था कि उनका अफेयर लिली के साथ कभी नहीं था।

डेल्टा गुड्रम

निक जोनस-डेल्टा गुड्रम
निक जोनस-डेल्टा गुड्रम

फरवरी 2012 तक निक और डेल्टा रिलेशनशिप में रहें और फिर अलग हो गए।

निक और केंडाल ने साल 2015 में एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन इनका रिश्ता भी नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

जॉर्जिया फॉलर

निक जोनस-जॉर्जिया फॉलर
निक जोनस-जॉर्जिया फॉलर

पिछले साल खबर आई थी कि 'विक्टोरिया सीक्रेट' मॉडल जॉर्जिया फॉलर और निक जोनस का अफेयर चल रहा है। भाई की इंगेजमेंट पार्टी में भी निक जॉर्जिया के साथ दिखे थे। लेकिन दोनों वक्त बाद ही अलग हो गए।

ओलिविया कल्पो

निक जोनस-ओलिविया कल्पो
निक जोनस-ओलिविया कल्पो

ओलिविया के साथ निक का रिश्ता लंबे समय तक चला। निक का रिकॉर्ड रहा है कि उनका कोई भी रिश्ता एक साल से ज्यादा नहीं चलता, लेकिन ओलिविया कल्पो इस मामले में लकी निकलीं। निक से ओलिविया का रिशअता करीब 2 साल चला। हालांकि 2015 में दोनों फिर से अलग हो गए।

निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा

2018 में निक की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका और निक का साथ कितना लंबा होता है। हालांकि खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन