1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया और अंगद की प्यारी सी बेटी मेहर की पहली झलक आईं सामने, देखें क्यूट सी तस्वीर

नेहा धूपिया और अंगद की प्यारी सी बेटी मेहर की पहली झलक आईं सामने, देखें क्यूट सी तस्वीर

 Published : Nov 20, 2018 11:49 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 10:11 am IST

अंगद के पापा बिशन सिंह बेदी ने अपनी पोती की पहली झलक सोशल मीडिया में शेयर कर दी है। देखें खूबसूरत तस्वीर।

Neha Dhupia- India TV Hindi
Neha Dhupia

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। नेहा धूपिया ने रविवार की सुबह बेटी को जन्म दिया था। आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने 10 मई को गुरुद्वारे में चुपचाप शादी कर ली थी। शादी के बारे में सभी को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के बाद पता चला था। शादी से पहले ही नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थी। प्रेग्नेंसी की खबर दोनों ने 6 महीने बाद शेयर की थी। अभी कुछ समय पहले एक चैट शो में अंगद बेदी ने इस बात को कबूला की नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। बच्ची के जन्म के दो दिन बाद अंगद ने एक ट्वीट करके मां और बच्ची दोनों के स्वास्थ्य की खबर दी है।

वहीं नेहा ने अपने इंट्राग्राम अकाउंट में बच्ची के पैर की तस्वीर शेयर करते हुए अपने बेटी का नाम बताया, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। लेकिन अंगद के पापा बिशन सिंह बेदी ने अपनी पोती की पहली झलक सोशल मीडिया में शेयर कर दी है। जो डालते ही सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गई है। नेहा-अंगद की पहली बेटी की फोटो देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस फोटो पर फैन्स कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "पिछले दो दिन बेहद खुशियों भरे रहे हैं। नेहा और मेरी एक खूबसूरत बच्ची हुई है। आपकी शुभकामनाएं और प्यार के लिए आभारी हूं। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।"

इसके साथ ही नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। साथ ही बेटी का नाम 'मेहर धूपिया बेदी' बताया।

नेहा ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। अभिनेत्री के पीआर की ओर से जारी बयान के अनुसार, नेहा ने यहां वुमेन्स हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया।

नेहा धूपिया के बच्ची को जन्म देने के बाद सभी सेलिब्रिटीज ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई देना शुरु कर दिया था। इसी के साथ सोहा अली खान और कुणाल खेमू नेहा और बच्ची से मिलने के लिए अस्पताल भी गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन