1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ला ला ला' को 'बाजार' में शामिल किए जाने से रोमांचित नेहा

'ला ला ला' को 'बाजार' में शामिल किए जाने से रोमांचित नेहा

 Published : Oct 19, 2018 06:22 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 06:22 pm IST

गली म्यूजिक ने 'ला ला ला' को रिलीज किया है, जो नेहा के हिट गीत का फिल्म संस्करण है। इसका वीडियो टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। 

नेहा कक्कड़- India TV Hindi
नेहा कक्कड़

मुंबई: गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा है कि वह अपने हिट सिंगल गीत 'ला ला ला' को फिल्म 'बाजार' में शामिल किए जाने से बहुत रोमांचित हैं। जंगली म्यूजिक ने 'ला ला ला' को रिलीज किया है, जो नेहा के हिट गीत का फिल्म संस्करण है। इसका वीडियो टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। 

नेहा ने एक बयान में कहा, "मैं बेहद रोमांचित हूं कि प्रतिभाशाली संगीतकार बिलाल सईद द्वारा संगीतबद्ध मेरा सुपरहिट सिंगल 'ला ला ला' फिल्म 'बाजार' का हिस्सा होगा। यह गीत युवाओं के बीच हिट हुआ है। यह अनुभव हमेशा अच्छा होता है जब आपके द्वारा किए गए काम की वैश्विक स्तर पर सराहना की जाती है।" 

उन्होंने कहा, "यह दूसरी बार है जब मेरा गीत सैफ अली खान अभिनीत फिल्म का हिस्सा बना है।"

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन