1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ के जन्मदिन पर पति रोहनप्रीत ने बरसाया प्यार, सिंगर के लिए लिखा रोमांटिक नोट

नेहा कक्कड़ के जन्मदिन पर पति रोहनप्रीत ने बरसाया प्यार, सिंगर के लिए लिखा रोमांटिक नोट

 Published : Jun 06, 2021 11:19 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 11:19 pm IST

रोहनप्रीत ने आधी रात सेलिब्रेशन की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें जन्मदिन का केक और सजावटी गुब्बारे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने पत्नी के लिए खास नोट लिखा है।

Neha Kakar- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ के जन्मदिन पर पति रोहनप्रीत ने बरसाया प्यार Image Source : INSTAGRAM/ROHANPREET

नेहा कक्कड़ आज 33 साल की हो गई हैं। इस अवसर पर, उनके पति, रोहनप्रीत सिंह ने सिंगर के लिए एक रोमांटिक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें अपनी 'क्वीन' कहा और उन्हें अपने जीवन के 'हर मिनट' से प्यार करने का वादा किया। उन्होंने आधी रात के जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक झलक भी साझा की।

रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की और लिखा, "हे माई लव माई क्वीन एंड द @nehakakkar,आज आपका जन्मदिन है मुझे कहना है के जितनी केयर मैंने आपकी अब तक की है, आने वाले हर एक दिन, मैं इस्स से ज़्यादा केयर करुंगा आप मुझे हर तरह से प्यारे लगते हो। मैं वादा करता हूं मैं भी आपको हर खुशी दूंगा। माई लव ।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे आशा है कि जब आप इसे पढ़ेंगे, तो आप मुस्कुराएंगे! जब आप मेरे बगल में होते हैं तो मैं हमेशा धन्य महसूस करता हूं। आप हमेशा के लिए मेरी हैं! भगवान आपको आशीर्वाद दें नेहू मेरी रानी।" 

एक नजर उनकी पोस्ट पर: 

रोहनप्रीत ने आधी रात सेलिब्रेशन की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें जन्मदिन का केक और सजावटी गुब्बारे नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन