1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद 'वाइफी' गौहर खान ने 'हबी' जैद दरबार के साथ शेयर की लेटेस्ट Photos

शादी के बाद 'वाइफी' गौहर खान ने 'हबी' जैद दरबार के साथ शेयर की लेटेस्ट Photos

 Published : Dec 28, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 02:15 pm IST

गौहर और जैद ने 25 दिसंबर को एक-दूजे का हाथ हमेशा के लिए थामा है।

 new bride gauahar khan shares pics with hubby zaid darbar- India TV Hindi
गौहर खान ने पति जैद दरबार संग शेयर की फोटो  Image Source : INSTAGRAM: GAUAHARKHAN

मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने शादी के बाद जैद दरबार के साथ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। हाथों में महेंदी रचाए गौहर का कैजुअल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वो पति जैद दरबार के साथ पोज देते हुए काफी खुश हैं। उनकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि गौहर और जैद ने 4 दिन पहले 25 दिसंबर को एक-दूजे का हाथ हमेशा के लिए थामा है। 

गौहर खान ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनकी टीशर्ट पर वाइफी और जैद की टीशर्ट पर हबी लिखा हुआ है। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है।

Video: न्यूली वेड गौहर खान की Ex ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से अचानक हुई मुलाकात, ऐसा रहा दोनों का रिएक्शन

गौहर खान ने 25 दिसंबर को को जाने माने संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे एवं कोरियोग्राफर जैद दरबार के साथ विवाह किया। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपने शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं। खान ने कैप्शन में ‘क़ुबूल है’’ लिखा और दिल वाली इमोजी लगायी। 37 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने निकाह समारोह के लिए शरारा सूट पहना था, जबकि दरबार ने शेरवानी पहनी थी। 

शादी के बाद गौहर और जैद की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। अपने रिसेप्शन में गौहर ने गोल्डन और मैरून रंग में ट्रैडिश्नल लुक का लहंगा पहना था। गोल्डन जूलरी में गौहर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन