1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बदली धर्मेंद्र की 'यमला पगला दीवाना फिर से' की रिलीज डेट, अक्षय और जॉन अब्राहम बने वजह

बदली धर्मेंद्र की 'यमला पगला दीवाना फिर से' की रिलीज डेट, अक्षय और जॉन अब्राहम बने वजह

 Published : Jul 03, 2018 07:05 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 07:05 pm IST

देओल परिवार के अब एक बार फिर से अपनी फिल्म के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले ही जारी किए गए फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के टीजर ने दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

Yamla Pagla Deewana Phir Se- India TV Hindi
Yamla Pagla Deewana Phir Se

मुंबई: देओल परिवार के अब एक बार फिर से अपनी फिल्म के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले ही जारी किए गए फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के टीजर ने दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। अब इस फिल्म को 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि इससे पहले यह 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। गौरतलब है कि यह 'यमला पगला दीवाना' का तीसरा सीक्वल है। फिल्म में एक बार फिर से बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

सनी ने बयान में रिलीज की तारीख में बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "चूंकि 15 अगस्त को 2 देशभक्ति की फिल्में 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' रिलीज होने वाली थी और 24 अगस्त को हमारे परिवारिक मित्र अनिल शर्मा के बेटे को लॉन्च किया जा रहा है। हमारा आशीर्वाद उनके साथ है।" सनी ने कहा, "हमारी फिल्म एक स्वस्थ परिवारिक मनोरंजक है, इसलिए हमने 31 अगस्त को 2 सप्ताह बाद हमारी फिल्म 'वाईपीडी फिर से' रिलीज करने का फैसला किया है।"

इससे पहले एक साक्षात्कार में धर्मेद्र ने कहा था कि 'यमला पगला दीवाना 3' बहुत अच्छी होगी। बता दें कि फिल्म में कृति खरबंदा भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन