1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: 'संजू' की अपार सफलता के बाद चमकी रणबीर कपूर की किस्मत, हिरानी बनाने चाहते हैं 5 फिल्में

Video: 'संजू' की अपार सफलता के बाद चमकी रणबीर कपूर की किस्मत, हिरानी बनाने चाहते हैं 5 फिल्में

 Published : Jul 03, 2018 03:56 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 04:11 pm IST

रणबीर कपूर के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब वाहवाही हासिल हो रही है। फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है।

SANJU- India TV Hindi
SANJU

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब वाहवाही हासिल हो रही है। फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म में जहां एक ओर कुछ सीन्स आपके चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं को वहीं दूसरी ओर कई ऐसे सीन्स भी हैं जो आपकी आंखे नम कर देंगे। हाल ही में रणबीर और राजकुमार हिरानी अपनी इस फिल्म के बारे में चर्चा करते हुए दिखाई दिए।

इस दौरान हिरानी ने यह खुलासा भी किया कि फिल्म में कौन सा सीन उनका सबसे ज्यादा पसंदीदा रहा है। दरअसल उन्होंने बताया कि पूरी फिल्म में उन्हें भावुक कर देने वाले 2 सीन्स पसंद आए हैं। हाल ही में रणबीर ने हिरानी से पूछा कि फिल्म में ऐसा कौन सा सीन था जो आपको बहुत पसंद आया? इसका जवाब देते हुए हिरानी ने कहा कि वैसे तो फिल्म में कई ऐसे सीन्स है जो उनके दिल के काफी करीब है, लेकिन उन्हें जो सबसे ज्यादा पसंद आया वह था पिता और बेटे की खूबसूरत बॉन्डिंग वाला दृश्य।

उन्होंने आगे कहा कि खासकर फिल्म में सुनील दत्त के निधन वाला सीन उनके दिल के बेहद करीब रहा। हिरानी ने बताया कि 'संजू' को कई अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता था, क्योंकि हर कोई संजय दत्त की जिंदगी के बारे में बखूबी जानता है, चाहे ड्रग्स की बात हो या उनके पास से बंदूक मिलने वाली। लेकिन उस दौरान संजय दत्त की मनस्थिति, उनके घर का माहौल, उनके परिवार की हालत और उनके दोस्त क्या सोच रहे थे इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए वह फिल्म को इन्ही सब चीजों के इर्द-गिर्द रखना चाहता थे।

फॉक्स स्टार द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में रणबीर ने अपने दूसरे सवाल में हिरानी से कहा, आपने आमिर खान और संजय दत्त के साथ दो-दो फिल्में की हैं, तो अब मेरे साथ भी दो फिल्में ही करेंगे ना। तो इस पर हिरानी कहते हैं कि नहीं वो उनके साथ 2 फिल्में नहीं बनाएंगे। इसके बाद वह हंसने लगते हैं और कहते हैं कि वह रणबीर के साथ 2 नहीं बल्कि 5 फिल्मों में काम करेंगे। खैर अब इन फिल्मों के बारे में बाद में ही पता चल पाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन