1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निकाह के बाद हरे रंग का शरारा पहन सना खान ने शेयर की तस्वीरें, लग रहीं बेहद खूबसूरत

निकाह के बाद हरे रंग का शरारा पहन सना खान ने शेयर की तस्वीरें, लग रहीं बेहद खूबसूरत

 Published : Nov 28, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 05:27 pm IST

सना खान ने हरे रंग के शरारा में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Sana Khan - India TV Hindi
Sana Khan  Image Source : INSTAGRAM/SANA KHAN

सिनेमाजगत से हाल ही में अलविदा कह चुकीं अभिनेत्री सना खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। सना ने गुजरात के सूरत के रहने वाले मौलाना मुफ्ती अनस से निकाह किया है। निकाह के बाद सना शादी, रिसेप्शन और मेहंदी की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। वहीं अब सना खान ने हरे रंग के शरारा में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

एक्ट्रेस ने हरे रंग का शरारा पहनकर पोज देती हुई अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सना बड़े बड़े झुमके, मांग टीका और हाथ में मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

निकाह के बाद सना खान के पति ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटो, पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज

इससे पहले सना खान ने अपनी मेहंदी सेरेमनी और रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। रिसेप्शन में सना ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था, साथ ही हैवी ज्वैलरी उनके लुक में चार चांद लगा रही थीं। 

शादी के बाद सना खान ने अपने पति के लिए पोस्ट भी किया था जो खूब वायरल हुआ था। एक्ट्रेस ने लिखा था- "अल्लाह की खातिर एक-दूसरे को पसंद किया, अल्लाह की खातिर एक दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दुनिया में एकजुट रखे और हमें जनाह में फिर से मिलाए। #sanakhan #anassayed #nikah #married #20thnov #alhumdulillah"

गुपचुप निकाह करने वाली सना खान ने लाल जोड़े में शेयर की पहली तस्वीर, पति के लिए लिखी ये खास बात

आपको बता दें, सना खान की शादी की अचानक आई खबरों ने उनसे फैंस को चौंका दिया था। सना ने 21 नवंबर को सूरत के मौलाना मुफ्ती से निकाह किया था। सना के निकाह का एक वीडियो भी उस वक्त वायरल हुआ था जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। 

शादी के इस वीडियो में सना खान सफेद रंग की गाउन पहली हुई थीं तो वहीं अनस भी सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। इस वीडियो में सना खान मुफ्ती अनस के साथ सीढ़ियों से उतरती हुईं नजर आ रही हैं। इसके अलावा दोनों केक काटते हुए भी नजर आए। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन