1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निकाह के बाद सना खान के पति ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटो, पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज

निकाह के बाद सना खान के पति ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटो, पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज

 Published : Nov 27, 2020 08:31 am IST,  Updated : Nov 27, 2020 08:31 am IST

सना खान के पति मौलाना मुफ्ती ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सना खान संग फोटो शेयर करते हुए लिखा...

Sana Khan husband Anas Sayied shares special note- India TV Hindi
निकाह के बाद सना खान के पति ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटो Image Source : INSTAGRAM: @SANAKHAAN21

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 6 में नजर आ चुकीं और कुछ दिन पहले सिनेमाजगत को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस सना खान इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर सना ने अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई, लेकिन अब उनके पति ने इंस्टाग्राम पर खास मैसेज लिखा है। 

सना खान के पति मौलाना मुफ्ती ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सना खान संग शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- "और तुम अपने रब की कौन-कौन सी नैमतों को झुठलाओगे। शुक्रिया मेरी जिंदगी में शामिल होने के लिए और इसे खूबसूरत सफर बनाने के लिए। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।"

गुपचुप निकाह करने वाली सना खान ने लाल जोड़े में शेयर की पहली तस्वीर, पति के लिए लिखी ये खास बात

सना खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी से लेकर शादी तक के फंक्शन की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

VIDEO: सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद गुपचुप किया निकाह, वीडियो वायरल

सना खान की शादी की अचानक आई खबरों ने जहां एक ओर सभी को चौंका दिया तो वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बधाई दी। सना की शादी की अचानक आई खबर इसलिए भी लोगों के लिए सरप्राइजिंग रही, क्योंकि कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान खुद सोशल मीडिया पर लंबे चौड़े पोस्ट से किया था। 

उस वक्त एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- 'मेरी जिंदगी का आज सबसे खुशनुमा पल है। उम्मीद करती हूं कि अल्लाह मुझे अपने जीवन के सफर में गाइड करें। आप सब मुझे दुआ में शामिल रखें।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन